समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि पार्टी ने नहीं की है। लेकिन सूत्रों का कहना है कि अखिलेश यादव करहल की सीट से चुनाव पर दावेदारी कर सकते हैं।
प्रस्ताव भेजा गयाSamajwadi Party chief Akhilesh Yadav will contest elections from Mainpuri's Karhal Assembly constituency: Sources#UPAssemblyElections2022
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) January 20, 2022
समाजवादी पार्टी के जिला संगठन ने पार्टी अध्यक्ष को प्रस्ताव भेजा है। सपा का एक प्रतिनिधि मंडल लखनऊ में गुरुवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने मांग की है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष करहल सीट से ही कार्यकर्ताओं की भावनाओं के अनुरूप चुनाव लड़ें।
गुरुवार को सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में मिले प्रतिनिधि मंडल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा कि मैनपुरी सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की कर्मभूमि है। सपा संरक्षक का मैनपुरी से लगाव भी है। पहली बार मैनपुरी से ही जीतकर देश के रक्षा मंत्री तक बने हैं।
सपा जिला संगठन ने पारित किया प्रस्ताव
उन्होंने कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में जब राष्ट्रीय अध्यक्ष विधायक पद के लिए चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके हैं तो मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से ही चुनाव लड़ें। जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाओं को बल मिल सके। जिले के कार्यकर्ताओं की भी यही मांग है। इस संबंध में पार्टी प्रस्ताव भी पारित कर चुकी है।
सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रतिनिधि मंडल की बात को गंभीरता से सुनने के बाद कहा कि कार्यकर्ताओं की भावनाओं की कद्र की जाएगी। लेकिन वह आजमगढ़ के कार्यकर्ताओं की भी राय लेंगे। एक सप्ताह में वह चुनाव लड़ने के संबंध में अपना निर्णय बताएंगे। प्रतिनिधि मंडल में जिला महासचिव राम नरायन बाथम, विधायक करहल सोबरन सिंह यादव, विधायक किशनी ब्रजेश कठेरिया, एमएलसी अरविंद प्रताप सिंह यादव मौजूद रहे।
