कोटा / पहली बार देश की सभी 23 आईआईईटी की सारी सीटें भरीं

Dainik Bhaskar : Aug 05, 2019, 12:37 PM
कोटा। देश की आईआईटी पर स्टूडेंट्स का भरोसा बढ़ रहा है। इसी कारण दो औरर आईआईटी मद्रास और खड़गपुर को मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने इंस्टीट्यूट ऑफ एमीनेंस का दर्जा दिया है। वहीं पहली बार देश की सभी 23 आईआईटी की सभी सीटें भर गई हैं।

उधर, मद्रास और खड़गपुर देश की टॉप आईआईटी में शामिल हैं। दिल्ली व बॉम्बे आईआईटी के बाद छात्र इन आईआईटी में एडमिशन लेते हैं। दिल्ली व बॉम्बे आईआईटी को यह दर्जा पहले ही मिल चुका है। अब दिन दोनों संस्थानों को पांच साल में एक हजार करोड़ की राशि दी जाएगी। इस राशि से वह रिसर्च व स्टूडेंट्स डवलपमेंट पर काम कर पाएंगे। यह दर्जा हासिल करने वाले सरकारी के साथ ही प्राइवेट संस्थानों की सूची भी मंत्रालय ने जारी कर दी है। 30 संस्थानों की सूची एक्सपर्ट पैनल ने मंत्रालय को सौंपी थी। इसमें कुल 20 संस्थानों को यह दर्जा दिया गया है।

जोसा काउंसलिंग के बाद आईआईटी की सभी 13604 सीटें भर गई हैं। यह पहली बार हुआ है कि जब आईआईटी की एक सभी सीट खाली नहीं रही है। यह पुरानी आईआईटी के साथ नई आईआईटी के लिए भी अच्छी खबर है। 13604 में गर्ल्स कोटा भी शामिल है। वहीं, ईडब्ल्यूएस कोटे की 620 सीटें भर गई हैं। आईआईटी में भी पहली बार यह कोटा लागू किया था। मानव संसाधन विकास मंत्रालय के सचिव आर. सुब्रह्मण्यम ने इस संबंध में ट्वीट भी किया है। साल 2018 में आईआईटी की 118, 2017 में 110, 2016 में 96 व 2015 में 32 सीटें खाली रह गई थी।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER