दुनिया / भारत के खिलाफ नेपाल सरकार का एक और फैसला, कर दिया इस कानून में बदलाव

Zee News : Jun 22, 2020, 05:52 PM
काठमांडू: नेपाल (Nepal) और भारत (India) के बीच चल रहे सीमा विवाद के बाद से ही दोनों देशों मे तनाव की स्थिति बनी हुई है। इसी बीच एक और खबर तनाव बढ़ाने का काम कर रही है। नेपाल और भारत के बीच हमेशा से रोटी-बेटी का रिश्ता रहा है, लेकिन अब इस रिश्ते में भी दरार आती दिख रही है।

नेपाल की सत्तारूढ़ पार्टी नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी के सचिवालय की एक बैठक में फैसला लिया गया है कि अब नेपाली पुरुषों के साथ विवाह करने वाली विदेशी महिलाओं को शादी के सात साल बाद नेपाल की नागरिकता (citizenship) दी जाएगी। ये विदेशी महिलाएं ज्यादातर भारतीय ही होती हैं। यानी अब से अगर कोई भारतीय महिला किसी नेपाली से शादी करती है तो उसे नेपाल की नागरिकता पाने में 7 सालों तक इंतजार करना होगा। इन सात सालों तक नेपाल में भारतीय विवाहित महिलाओं को सभी प्रकार के राजनीतिक अधिकारों से वंचित रहना होगा। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER