बॉलीवुड / अर्जुन कपूर के साथ स्विमिंग पूल में एन्जॉय करती मलाइका अरोड़ा, फोटो हुई वायरल

Zoom News : Dec 29, 2020, 11:22 AM
बॉलीवुड: मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर के साथ अपने रिलेशन को चर्चा में रहती हैं। इन दिनों यह कपल गोवा में वेकेशन एंजॉय कर रहा है। मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक बूमरैंग वीडियो शेयर किया है, जिसमें मलाइका, अर्जुन कपूर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती नजर आ रही हैं। 

वीडियो में देखा जा सकता है कि मलाइका स्विमसूट पहने पूल में एंटर कर रही हैं वहीं, अर्जुन कपूर पूल में हैं और मलाइका की फोटोज क्लिक कर रहे हैं। कपल के इस अंदाज को बहुत पसंद किया जा रहा है। इसके अलावा अमृता ने भी मलाइका और अर्जुन के इस वेकेशन की कुछ और भी तस्वीरें शेयर की हैं।

बता दें कि अर्जुन और मलाइका, अमृता अरोड़ा के घर में ठहरे हैं, जो कैंडोलिम बीच पर बना है। अर्जुन कपूर ने अमृता और उनके पति शकील लदाख के इस शानदार घर की तस्वीरें शेयर करते हुए तारीफ की। अर्जुन कपूर ने फोटोज शेयर करते लिखा, 'जब आपको किसी जगह को छोड़ने का मन न करे। अमृता और शकील आपने क्या घर बनाया है। गोवा में कोई दूसरा इतना अच्छा हॉलिडे होम नहीं है।' अमृता और शकील ने अपने इस घर का नाम 'अजारा बीच हाउस' रखा है।

अर्जुन कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो पिछली बार वह फिल्म पानीपत में नजर आए थे जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई। फिल्म में उन्होंने कृति सैनन और संजय दत्त के साथ काम किया था। अब इन दिनों वह फिल्म भूत पुलिस की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसमें उनके अलावा सैफ अली खान, जैकलीन फर्नांडिस और यामी गौतम भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। हाल ही में सभी सितारे धर्मशाला में इस फिल्म की शूटिंग करने पहुंचे थे।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER