Rajasthan / गहलोत ने बुलाई MLAs की मीटिंग, अध्यक्ष चुनाव से पहले जमा रहे फील्डिंग

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए कमर कसते दिखाई दे रहे हैं। गहलोत ने आज देर रात राजस्थान के सभी कांग्रेस विधायकों की मीटिंग बुलाई है। माना जा रहा है कि अध्यक्ष चुनाव से पहले वह फील्डिंग जमाने में लग गए हैं। जानकारी के मुताबिक विधायकों को नए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के आवास पर रिसेप्शन के लिए आमंत्रित किया गया है। इसके बाद 10 मुख्यमंत्री गहलोत विधायकों के साथ बैठक करेंगे।

Rajasthan | राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए कमर कसते दिखाई दे रहे हैं।  गहलोत ने आज देर रात राजस्थान के सभी कांग्रेस विधायकों की मीटिंग बुलाई है। माना जा रहा है कि अध्यक्ष चुनाव से पहले वह फील्डिंग जमाने में लग गए हैं। जानकारी के मुताबिक विधायकों को नए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के आवास पर रिसेप्शन के लिए आमंत्रित किया गया है। इसके बाद 10 मुख्यमंत्री गहलोत विधायकों के साथ बैठक करेंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष के लिए चुनाव की तारीखें करीब आने के साथ अशोक गहलोत की सक्रियता काफी मायने रखती है। गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में अशोक गहलोत और शशि थरूर के बीच मुकाबला माना जा रहा है। कल शशि थरूर ने पार्टी के अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। इस दौरान सोनिया ने स्पष्ट कर दिया था कि चुनाव निष्पक्ष तरीके से होंगे। पार्टी ऑफिशियल कैंडिडेट नहीं उतारेगी। 

गौरतलब है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू हो रही है। इसके लिए 30 सितंबर तक नामांकन दाखिल होंगे। अगर अध्यक्ष पद के लिए दो या उससे ज्यादा उम्मीदवारों द्वारा नामांकन किया जाता है तो 17 अक्बूटर को मतदान होगा। 19 अक्टूबर को कांग्रेस के अध्यक्ष चुनाव का परिणाम सामने आ जाएगा। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER