- भारत,
- 30-Jun-2025 07:20 AM IST
India-Bangladesh News: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए सिंधु जल समझौते को रद्द करने का इशारा देकर एक कड़ा संदेश दिया था। अब भारत ने अपने पूर्वी पड़ोसी बांग्लादेश के साथ दशकों पुराने गंगा जल समझौते को लेकर भी नई रणनीति अपनाई है। सूत्रों के अनुसार, भारत इस समझौते को पुराने स्वरूप में नवीनीकृत करने के पक्ष में नहीं है और नई शर्तों के साथ एक ताज़ा समझौते की तैयारी में है।
क्या है गंगा जल समझौता?यह समझौता वर्ष 1996 में भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री एच. डी. देवेगौड़ा और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के बीच संपन्न हुआ था। इसके अंतर्गत, फरक्का बैराज पर गंगा के जल प्रवाह के अनुसार, दोनों देशों के बीच जल वितरण का फॉर्मूला तय किया गया था। शुष्क मौसम (जनवरी से मई) में यदि जल प्रवाह 75,000 क्यूसेक से कम होता है तो दोनों देशों को 35,000 क्यूसेक जल दिया जाता है, जबकि अधिक प्रवाह की स्थिति में भारत को 40,000 और शेष बांग्लादेश को मिलता है। यह समझौता 30 वर्षों के लिए था और 2026 में समाप्त हो रहा है।भारत के बदले रुख के पीछे कारणभारत की नई जल नीति के पीछे कई प्रमुख कारण हैं:- पिछले तीन दशकों में जलवायु परिवर्तन और वर्षा के पैटर्न में भारी बदलाव आया है।
- पश्चिम बंगाल में कृषि की जरूरतें बढ़ी हैं और कोलकाता बंदरगाह को चालू रखने के लिए पर्याप्त जल आवश्यक है।
- पुराने समझौते की शर्तें अब व्यावहारिक नहीं रह गई हैं।
- भारत चाहता है कि नया समझौता 15 वर्षों के लिए हो और उसमें जल वितरण का फॉर्मूला बदलती परिस्थितियों के अनुसार तय किया जाए।