Rajasthan / शव यात्रा पर मधुमक्खियों ने किया हमला, एक की मौत और दो गंभीर घायल

नागौर के डीडवाना उपखंड में एक शव यात्रा पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों ने 50 से 60 लोगों को काट लिया। इससे एक की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए मोलासर के राजकीय सोमनी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उधर, घायलों को अस्पताल पहुंचाने की हड़बड़ाहट में कार खाई में पलट गई। इसमें एक और व्यक्ति घायल हो गया। उसका भी मोलासर के राजकीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।

नागौर के डीडवाना उपखंड में एक शव यात्रा पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों ने 50 से 60 लोगों को काट लिया। इससे एक की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए मोलासर के राजकीय सोमनी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

उधर, घायलों को अस्पताल पहुंचाने की हड़बड़ाहट में कार खाई में पलट गई। इसमें एक और व्यक्ति घायल हो गया। उसका भी मोलासर के राजकीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार मौलासर ग्राम पंचायत के बेगासर में 70 वर्षीय भवरी देवी पत्नी गणपत राम गुलेरिया की मौत हो गई थी। ग्रामीण परिजन और रिश्तेदार उनके सुबह को श्मशान घाट ले जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में मधुमक्खियों ने हमला कर  दिया। इससे लोगों में भगदड़ मच गई। मधुमक्खियों ने 50 से 60 लोगों को डंक मार दिया। लोगों ने खेत में छिपकर मधुमक्खियों से अपनी जान बचाई।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER