अभिनेत्री भाग्यश्री इन दिनों रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका को लेकर चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं। भाग्यश्री न केवल अपने अभिनय कौशल बल्कि अपनी अविश्वसनीय फिटनेस और स्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं। वर्तमान में उनकी उम्र 57 वर्ष है, लेकिन उनकी फिटनेस और उचित देखभाल को देखकर वह आज भी 35 वर्ष की ही प्रतीत होती हैं। उनके इस युवा अवतार ने प्रशंसकों को काफी प्रभावित किया है।
एक्ट्रेस भाग्यश्री की फिटनेस और नेचुरल ब्यूटी दोनों कमाल हैं. राजा शिवाजी में नजर आने वाली भाग्यश्री का गर्मियों का फैशन भी गजब है. उनके कुछ लुक्स या आउटफिट्स को कॉपी करके आप भी गर्मियों में स्टाइल और कंफर्ट दोनों पा सकती हैं. जानें...
राजा शिवाजी में रोल निभाने वाली भाग्यश्री की नेचुरल ब्यूटी ही नहीं फिटनेस भी गजब है. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर फिट रहने के कई तरीके फैंस के साथ शेयर करती हैं. इसमें एक्सरसाइज और डाइटिंग टिप्स दोनों शामिल हैं.
एक्ट्रेस ने हल्के मिंट ग्रीन कलर का चिकनकारी या एंब्रॉयडरी वाला सूट पहना है. कुर्ते पर बारी फ्लोरल थ्रेड वर्क, मैचिंग नेट या ऑर्गेंजा दुपट्टा कैरी किया है. ये लुक डे-फंक्शन, पूजा या समर वेडिंग के लिए परफेक्ट है. ये लुक बहुत सॉफ्ट, समर-फ्रेंडली और रॉयल लग रहा है.
इस समर लुक में भाग्यश्री बॉसी लुक में नजर आ रही हैं. इसमें उन्होंनें स्लीवलेस टेलर्ड पैंट-सूट पहना है. डबल-ब्रेस्टेड ब्लेजर स्टाइल टॉप और स्ट्रेट फिट स्ट्राउजर समर फैशन के लिए बेस्ट है. ये लुक ऑफिस, इवेंट या पावर ड्रेसिंग के लिए बहुत स्ट्रॉन्ग और कॉन्फिडेंट वाइब देता है.
इस लुक में एक्ट्रेस लिनेन ड्रेस में नजर आ रही है जिसमें हल्की एंब्रॉयडरी भी नजर आ रही है. नो मेकअप लुक कैरी किया है. ये लुक बीच वेकेशन या समर आउटिंग के लिए बेस्ट है.