भरतपुर / 24 साल की युवती को ट्रेलर ने रौंदा

Zoom News : Sep 17, 2020, 07:25 PM

भरतपुर-आगरा नेशनल हाइवे पर गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने युवती को रौंद दिया। हादसे के बाद असंतुलित हुए ट्रेलर ने दूसरे ट्रेलर को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में युवती को आरबीएम अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई। मृतक युवती का नाम कविता था। वह ऊंचा नांगला गांव के पास भाई के साथ जॉगिंग कर रही थी।

पुलिस ने बताया कि ऊंचा नगला गांव का रहने वाला राजा पुलिस भर्ती की तैयारी के लिए रोज सुबह जॉगिंग के लिए जाता है। गुरुवार सुबह उसकी बहन कविता (24) और चचेरा भाई भी साथ घूमने करीब 5-6 बजे हाईवे पर निकले थे। हाइवे पर भरतपुर की ओर से तेज रफ्तार मे आए ट्रेलर ने कविता को पीछे से टक्कर मार दी। कविता ट्रेलर के पहियों के नीचे आ गई।

निकली युवती को पीछे से आए एक ट्रेलर ने रौंद दिया। बाद में घायल युवती ने उपचार के लिए आरबीएम अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना के बाद ट्रेलर चालक ने संतुलन खो दिया। जो थोड़ी आगे नेशनल हाईवे पर ही खड़े एक दूसरे ट्रेलर से भिड़ गया। इससे ट्रेलर का कंडक्टर भी घायल हो गया।


ट्रेलर में बैठा परिचालक नितिन घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। ऊंचा नगला चौकी प्रभारी केहरी सिंह ने बताया कि मृतक 24 वर्षीया कविता के शव का अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया है। साथ ही मृतका के भाई राजा ने ट्रेलर चालक के खिलाफ चिकसाना थाना में मामला दर्ज करवाया।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER