Delhi MCD: दिल्ली एमसीडी में स्थाई समिति के सदस्यों के चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा धक्का लगा है। आप के बवाना पार्षद पवन सहरावत बीजेपी में शामिल हो गए हैं। इसके पहले दिल्ली एमसीडी में जमकर हंगामा और मारपीट हुई थी जिसके बाद स्थाई समिति का चुनाव नहीं हो सका था। इस चुनाव के लिए आज सदन की कार्यवाही सुबह 10 बजे शुरू होने वाली थी और इससे पहले ही पवन सहरावत ने आप को छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया है। आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी ज्वाइन करने वाले आप पार्षद ने कहा कि आम आदमी पार्टी में हो रहे भ्रष्टाचार की वजह से मैंने पार्टी छोड़ी है।
Delhi | Aam Aadmi Party's Bawana councillor, Pawan Sehrawat, joins BJP pic.twitter.com/IYUFhxkEzV
— ANI (@ANI) February 24, 2023
आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में आए पार्षद पवन सहरावत ने बड़ा आरोप लगाया और कहा कि आम आदमी पार्टी में सदन में हंगामा करने को दबाव बनाया जाता रहा हैI मेयर डिप्टी और मेयर चुनाव के बाद उनके इशारे पर पार्षदों को हंगामा करने को कहा गया था, जिसकी वजह से मैंने पार्टी छोड़ी है और भाजपा में शामिल होने का फैसला किया है I उन्होंने कहा कि कल सदन में हुआ वो दुर्भाग्यपूर्ण है I
