Vadodara News: गुजरात के वडोदरा में एक बड़ी सांप्रदायिक साजिश का भंडाफोड़ कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक कुछ लोग 'आर्मी ऑफ महदी' के नाम से व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर मुस्लिम लड़कियों को टारगेट कर रहे थे। ये लोग अंतरधार्मिक जोड़ों को अपना निशाना बनाते थे।
वीडियो बनाकर करते थे ब्लैकमेल
बताया जाता है कि इस ग्रुप के मेंबर्स लड़कियों को ट्रैक करते थे। दूसरे धर्म के लड़के के साथ घूमने वाली लड़कियों को लोकेट करने पर ग्रुप में मैसेज भेजा जाता था। ये लोग स्पॉट पर पहुंचकर लड़का-लड़की का वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करते थे।
तीन लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सोशल मीडिया पर जब ऐसा वीडियो पुलिस की नज़र में आया तो एक्शन शुरू हुआ। व्हाट्सएप ग्रुप के बारे में छानबीन की गई। तीन ग्रुप एडमिन को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकी ग्रुप मेंबर्स की पूछताछ के बाद तलाश की जा रही है।
जून महीने का वीडियो आया सामने
वडोदरा पुलिस एक अधिकारी ने बताया कि माहौल खराब न हो इसलिए सोशल मीडिया और इन्फॉरमर्स के जरिए हमने इस पूरे मामले पर नजर रखने का काम किया। इसी दौरान सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो मिला जिसकी पड़ताल करने पर यह बड़ा खुलासा हुआ। ये वीडियो जून महीने का था।
पुलिस के मुताबिक इस ग्रुप के मेंबर्स को टास्क दिया जाता था। पुलिस से बचने के लिए एक व्हाट्सएप ग्रपु को तीन से चार महीने ही ये लोग चलाते थे। बाद में व्हाट्सएप पर एक नया ग्रुप बना लिया जाता था।
मॉरल पुलिसिंग का ये विडिओ सामने आते ही @Vadcitypolice ने बड़ा ऐक्शन लिया है.. इस वीडियो को वायरल करने वाले तीनो लोगों को पुलिस ने कल यानी 28 अगस्त को अरेस्ट कर लिया है..
— Nirnay Kapoor (@nirnaykapoor) August 29, 2023
जो तथ्य सामने आये है उनके अनुसार ये वीडियो जून 2023 का है जिसे मुस्तकीन शेख,सोहेल शेख और बुरहान सैयद नाम के… https://t.co/XWtpWkld2d pic.twitter.com/zkRcKWYIIN
LASHKAR-E-ADAM के नाम से चल रहा था नया व्हाट्सएप ग्रुप
इनकी इस तरह की हरकतों की वजह से शहर का माहौल भी बिगड़ सकता था और मॉब लिंचिंग की घटना भी हो सकती थी। जांच में यह भी पता चला कियअभी इनका ग्रुप "LASHKAR E ADAM" के नाम से चल रहा था। पुलिस मामले की आगे और जांच कर रही है साथ ही इनके मोबाइल फोन भी FSL जांच के लिए भेज दिए गए हैं।
