Sikar Road Accident / सीकर में बड़ा सड़क हादसा, ओवरटेक करते ट्रोले से भिड़ी कार 5 दोस्तों की मौत

Zoom News : Jan 23, 2023, 11:59 AM
Sikar Road Accident: सीकर जिले के फतेहपुर में बीती रात एक भीषण सड़क हादसे कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई। फिलहाल पांचों के शव को फतेहपुर हॉस्पिटल की मोर्च्युरी में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम कराने के बाद आज परिजनों को शव सौंप दिए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक हरियाणा के फतेहाबाद इलाके के रहने वाले पांचों दोस्त अपनी कार से सालासर बालाजी के दर्शन करने के लिए आए थे। रात 11 बजे फतेहपुर इलाके में फतेहपुर-सालासर सड़क मार्ग पर उनकी कार की ट्रोले से टक्कर हो गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। एक मृतक अजय को काफी समय के बाद करीब 40 दिन पहले लड़का हुआ था। मन्नत पूरी होने पर सालासर धोक लगाने अपने दोस्तों के साथ आया था।

ओवरटेक के चक्कर में हुआ हादसा

दरअसल, हरियाणा नंबर की कार सालासर की तरफ जा रही थी। इस दौरान कार ने बिकमसरा के पास आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की। इस दौरान सामने से आ रहा ट्रोला नहीं दिखा। तेज रफ्तार में कार सामने से आ रहे ट्रोले से भिड़ गई। जोरदार धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।

दादा ने जाने से किया था मना

जानकारी के मुताबिक मृतक अजय के काफी मिन्नतों के बाद बच्चा पैदा हुआ था। करीब 40 दिन पहले उसके लड़का हुआ था। मन्नत पूरी होने पर दोस्तों के साथ सालासर महाराज के धोक लगाने रविवार शाम 4 बजे कर से पने गांव से निकले थे। बच्चा होने की खुशी में 24 जनवरी को दसोठन का कार्यक्रम था। अजय के दादा ने उसे दसोठन के बाद सालासर जाने को कहा था। अजय चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। चारों शादीशुदा थे। पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी। खुद खेती का काम करता था।

मृतक मोहलाल की 3 महीने पहले हुई थी शादी

मोहनलाल मेडिकल स्टोर चलाता था। 12 महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। उसकी पत्नी 3 महीने की गर्भवती है। वहीं संदीप के पिता की भी कुछ साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। उसने 12वीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। एक छोटी बहन है। मां और दादा-दादी के साथ संदीप भी खेती का काम करता था। अमित के पिता रोडवेज में कंडक्टर है। कुछ महीने पहले की बड़ी बहन की शादी की थी। मां की मौत हो चुकी है। प्रदीप तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। 11th क्लास में पढ़ाई कर रहा था,साथ में मेडिकल की दुकान पर काम भी करता था। माता-पिता खेती का काम करते हैं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER