Minor misdemeanor / नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पहली बार पांच दिन में ही पेश किया चालान

Dainik Bhaskar : Dec 28, 2019, 09:53 AM
22 दिसंबर को दस वर्षीय बालिका के साथ रिश्ते में फूफा ने दुष्कर्म किया था

पुलिस ने आरोपी को 44 घंटे बाद गांव सेवा से गिरफ्तार कर लिया था

करौली। दस साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के मामले में कराैली पुलिस ने महज 5 दिन में अाराेपी के खिलाफ चालान पेश कर सराहनीय काम किया है। दुष्कर्म मामले में इतने कम समय में चालान पेश किए जाने का यह पहला मामला है। करौली के महिला पुलिस थाने में 22 दिसंबर को कक्षा चार की दस वर्षीय बालिका के साथ रिश्ते में फूफा लगने वाले 21 साल के दीनदयाल माली ने दुष्कर्म किया था। एसपी अनिल कुमार बेनीवाल ने मामले काे गंभीरता से लेते हुए उप अधीक्षक महिला प्रकोष्ठ किशोर बुटोलिया व महिला थानाधिकारी सैयद शरीफ अली के नेतृत्व में त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी फूफा को 44 घंटे बाद 24 दिसंबर को दोपहर 12:43 बजे सवाईमाधोपुर के वजीरपुर थाना क्षेत्र के गांव सेवा से गिरफ्तार किया।

इसके बाद शुक्रवार काे पाॅक्सो काेर्ट में अाराेपी के खिलाफ चालान भी पेश कर दिया। हाल ही चूरू पुलिस ने चार साल की मासूम के साथ दुष्कर्म मामले में 6 दिन में चालान पेश किया था। बता दें कि जिस समय अाराेपी फूफा ने बच्ची से दुष्कर्म किया, उस समय बच्ची के माता-पिता मजदूरी करने गए हुए थे।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER