CM Ashok Gehlot / CM गहलोत ने करोड़ों की लगात से तैयार कराया कोटा रिवर फ्रंट, कल करेंगे उद्घाटन

राजस्थान के मुख्यमंत्री और गृहमंत्री का कार्यभार संभाल रहे अशोक गहलोत रिवर फ्रंट के उद्घाटन के लिए आज मंगलवार को कोटा आने वाले थे। हालांकि, उनका आज का दौरा रद्द हो गया है। अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कोटा दौरे पर कल यानी 13 सितंबर को जाएंगे। बता दें कि कोटा में 1400 करोड़ का रिवर फ्रंट बनकर तैयार हो चुका है और कल इसका उद्घाटन होने वाला है।

CM Ashok Gehlot: राजस्थान के मुख्यमंत्री और गृहमंत्री का कार्यभार संभाल रहे अशोक गहलोत रिवर फ्रंट के उद्घाटन के लिए आज मंगलवार को कोटा आने वाले थे। हालांकि, उनका आज का दौरा रद्द हो गया है। अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कोटा दौरे पर कल यानी 13 सितंबर को जाएंगे। बता दें कि कोटा में 1400 करोड़ का रिवर फ्रंट बनकर तैयार हो चुका है और कल इसका उद्घाटन होने वाला है। 

रिवर फ्रंट में 22 घाट, सभी की अलग कहानी 

दावा किया जा रहा है कि ये रिवर फ्रंट अकेले 4 वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाएगा। करीब साढ़े पांच किलोमीटर एरिया में फैले इस रिवर फ्रंट का एक हिस्सा यहां आने वाले टूरिस्ट पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की आंख से भी देख सकेंगे। वसुधैव कुटुम्बकम् थीम पर तैयार हुए इस रिवर फ्रंट में 22 घाट है। इन सभी की अलग-अलग कहानी है।

चंबल माता की प्रतिमा: दावा है कि संगमरमर से बनी 242 फीट की मूर्ति विश्व में पहली है। इसमें कलश में से एक घंटे में 7 लाख लीटर पानी गिरेगा।

पंडित जवाहर लाल नेहरू का फेस मास्क: जवाहर घाट पर विश्व का सबसे बड़ा पंडित जवाहर लाल नेहरू का गनमेटल से बना मुखौटा लगाया गया है। फेस मास्क 12 मीटर ऊंचा और 3 मीटर चौड़ा है।

नंदी घाट: यहां जोधपुर पत्थर से 1 हजार टन वजनी 20 फीट ऊंची नदी की प्रतिमा लगाई गई है। अधिकारियों का दावा है कि यह एक सिंगल पत्थर पर बनाई गई है। 

ब्रह्मा घाट: यहां सबसे बड़ी घंटी बनाई गई है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER