दिल्ली चुनाव / कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की

Zoom News : Jan 19, 2020, 07:45 AM
Delhi assembly elections 2020 | नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें 54 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। कांग्रेस के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कृष्णा तीरथ को पटेल नगर से मिला टिकट। हारून युसूफ को कांग्रेस ने बल्लीमारान से उम्मीदवार बनाया है। अरविंदर सिंह लवली गांधी नगर से चुनाव लड़ेंगे तो आम आदमी पार्टी में रहीं अलका लांबा को चांदनी चौक से चुनावी मैदान में उतारा गया है।

महज 4 घंटे पहले आम आदमी पार्टी छोड़कर कांग्रेस में आए आदर्श शास्त्री को द्वारका से टिकट दिया गया। वे पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पोते हैं। आप से टिकट कटने पर वे नाराज चल रहे थे। वहीं, आप विधायक रहीं अलका लांबा को चांदनी चौक, कीर्ति आजाद की पत्नी पूनम को संगम विहार से उम्मीदवार बनाया गया है।

इससे पहले शुक्रवार को भाजपा ने अपने 57 प्रत्याशियों के नामों की पहली सूची जारी की थी। केजरीवाल की पार्टी आप सभी सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा की तरह कांग्रेस ने भी अपनी पहली लिस्ट में उनके खिलाफ प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। दिल्ली की 70 सीटों पर 8 फरवरी को मतदान होगा, नतीजे 11 फरवरी को आएंगे।

कांग्रेस के प्रत्याशियों की सूची

विधानसभा सीट - प्रत्याशी

नरेला - सिद्धार्थ कुंडू

तिमारपुर - अमरलता सांगवान

आदर्श नगर - मुकेश गोयल

बादली - देवेंदर यादव

रिठाला - प्रदीप कुमार पांडेय

बवाना - सुरेंदर कुमार

मुंडका - नरेश कुमार

सुल्तानपुर माजरा - जयकिशन

नांगलोई जाट - मंदीप सिंह

मंगोलपुरी - राजेश लिलोटिया

रोहिणी - सुमेश गुप्ता

शालीमार बाग - जेएस नायोल

शकूर बस्ती - देव राज अरोड़ा

त्रिनगर - कमलकांत शर्मा

वजीरपुर - हरिकिशन जिंदल

मॉडल टाउन - आकांक्षा ओला

सदर बजार - सतबीर शर्मा

चांदनी चौक -अलका लांबा

मटिया महल - मिर्जा जावेद अली

बल्लीमारान - हारून युसुफ

करोल बाग - गौरव धनक

पटेल नगर - कृष्णा तीरथ -

मोती नगर - रामेश कुमार पोपली

राजौरी गार्डन -अमनदीप सिंह सूदन

हरि नगर - सुरेंदर सेठी

जनकपुरी - राधिका खेड़ा

द्वारका - आदर्श शास्त्री

मटियाला - सुमेश शौकीन

नजफगढ़ - साहेब सिंह यादव

दिल्ली कैंट - संदीप तंवर

जंगपुरा - तलविंदर सिंह मारवाह

कस्तूरबा नगर - अभिषेक दत्त

मालवीय नगर - नीतू वर्मा

आरके पुरम - प्रियंका सिंह

छतरपुर - सतीश लोहिया

देवली - अरविंदर सिंह

अंबेडकर नगर - यदुराज चौधरी

संगम विहार - पूनम आजाद

ग्रेटर कैलाश - सुखबीर सिंह पवार

कालकाजी - शिवानी चोपड़ा

तुगलकाबाद - शुभम शर्मा

त्रिलोकपुरी - विजय कुमार

पटपड़गंज - लक्ष्मण रावत

लक्ष्मी नगर - हरि दत्त शर्माा

विश्वास नगर - गुरचरण सिंह राजू

कृष्णा नगर - डॉ। अभिषेक वालिया

गांधी नगर - अरविंदर सिंह लवली

शाहदरा - नरेंदर नाथ

सीमापुरी - वीर सिंह धींगन

रोहतास नगर - विपिन शर्मा

सीलमपुर - मतीन अहमद

बाबरपुर- अन्वीक्षा त्रिपाठी जैन

गोकलपुर -एसपी सिंह

मुस्तफाबाद -अली मेहंदी

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER