हटके / इतना आलीशान है सऊदी के राजकुमार का महल, जहां झाड़ू-पोंछा करने को रखी गई थी खूबसूरत मॉडल्स

asianet news : Sep 02, 2020, 01:07 PM
हटके डेस्क: सऊदी अरब के शेखों की जिंदगी के बारे में तो आपने सुना ही होगा। ये शेख पैसों को पानी की तरह बहाते हैं। जहां ये विला में रहते हैं तो वहीं पालतू जानवरों में शेर-बाघ पालते हैं। यहां के शेखों के पास पेट्रोल के कई कारखाने हैं। ऐसे में अब जरा यहां के राजा की संपत्ति का अंदाजा लगाइये। हाल ही में प्रकाशित हुई नई किताब ब्लड एंड आयल में सऊदी के राजकुमार की जिंदगी के बारे में कई खुलासे किये गए। इस किताब में बताया गया कि राजकुमार को 33 अरब की याच घूमने और पार्टी करने के लिए मिली हुई है। साथ ही उनका आलीशान महल हर सुख-सुविधा से भरा है। राजकुमार के नाम एक पर्सनल आइलैंड भी है, जहां वो अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते हैं। किताब में राजकुमार को लेकर किये कुछ खुलासे विवादस्पद भी है। आइये आपको दिखाते हैं इस राजकुमार की पर्सनल लाइफ की एक झलक... 

सऊदी के होने वाले भावी राजा मोहम्मद बिन सलमान के बारे में एक नई किताब ब्लड एंड आयल में कई खुलासे किये गए हैं। इस किताब में उनकी जिंदगी से जुडी कुछ ऐसी बातें भी सामने लाई गई हैं, जो विवादित हैं। इस किताब में खुलासा किया गया कि कैसे एक बार राजकुमार सलमान अपने प्राइवेट आइलैंड पर डेढ़ सौ लड़कियों के साथ पार्टी करते पकड़े गए थे।  

किताब ने दावा किया कि ये सभी मॉडल्स ब्राज़ील, रूस और मालदीव्स से बुलाई गई थी। इस पार्टी में कुछ दर्जन राजकुमार के दोस्त थे और ये मॉडल्स सबका मन बहलाने के लिए बुलाई गई थी। बताया गया कि जब इन लड़कियों को बुलाया गया, तब सबसे पहले उनकी जांच की गई कि किसी को किसी भी तरह की सेक्सयुअल ट्रांसमिटेड बीमारी तो नहीं है। ये पार्टी एक महीने तक चली थी। 

इसे 2015 में आयोजित किया गया था। राजकुमार सलमान के इस प्राइवेट आइलैंड पर आलीशान महल बना है। इसमें हर तरह की सुख सुविधा मौजूद है। राजकुमार एक सारे गेस्ट्स यही ठहरे थे।  

ये मॉडल्स यहां हर गेस्ट की हर जरुरत का ध्यान रखती थी। लेकिन अचानक इस पार्टी की भनक लोकल मीडिया को लग गई और उन्होंने राजकुमार की अय्याशी के किस्से छापने शुरू कर दिए, जिसके बाद पार्टी महीने से पहले ही खत्म करनी पड़ी।  किताब के मुताबिक़, इस पार्टी में करीब 21 अरब 96 करोड़ 77 लाख रूपये खर्च किये गए थे। सभी मेहमानों को शराब से लेकर टॉप मॉडल तक दी गई थी। मॉडल्स को भारी-भरकम फीस पर हायर किया गया था। 

इस दौरान ये मॉडल्स ही महल के सारे काम करती थी। अपनी पसंद की कुछ मॉडल्स को राजकुमार ने अपनी सर्विस के लिए बुक कर लिया था। ये राजकुमार के खाने-पीने से लेकर हर चीज का ध्यान रखती थी।  किताब में ये भी लिखा गया है कि पार्टी को सीक्रेट रखने के लिए यहां मोबाइल के इस्तेमाल पर बैन लगाया गया था। सिर्फ नोकिया 3310s का इस्तेमाल किया जा सकता था।  

बता दें कि राजकुमार सलमान भी अगले 10, 20 या शायद 30 साल तक राजा नहीं बनेंगे। लेकिन ताज के अगले वारिस वही है। फिलहाल वो राजकुमार के अलावा देश के डिप्टी प्राइम मिनिस्टर है।  

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER