लोकल न्यूज़/राजस्थान / भीलवाड़ा में बिगड़े हालात पर काबू पाना हुआ मुश्किल...पुलिस ने लाठीचार्ज करके खदेड़ा

Zoom News : Dec 24, 2020, 08:10 PM
  • करीब एक घंटे भीलवाड़ा कोटा हाइवे पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा

भीलवाड़ा. जिले के जित्यास में 4 दिन पहले मारपीट में घायल हुए डीजे संचालक सांवरलाल जाट की देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही गुस्साए ग्रामीणों ने गुरुवार को भीलवाड़ा-कोटा हाइवे पर सवाईपुर में जाम लगा दिया। इस दौरान सरकारी बसों और कारों में तोड़फोड़ भी गई। वहीं, ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता देख पुलिस को स्थिति पर काबू पाने के लिए लाठियां चलानी पड़ीं।


इस दौरान पुलिस ने ग्रामीणों को रोकने की कोशिश की तो भीड़ ने पथराव कर दिया। जिसमें कुछ पुलिसकर्मियों को चोटें आईं। करीब एक घंटे तक हाइवे पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। ग्रामीण मुआवजे की मांग पर अड़े रहे।


हंगामे के दौरान प्रदर्शन कर रहे लोगों ने हाइवे से जा रहे एक ट्रक को भी रोक किया। जिसके ड्राइवर के साथ भी मारपीट की। साथ ही भीलवाड़ा से मांगल की तरफ जा रही रोडवेज की बस और कार को रोककर भी तोड़फोड़ की गई। जिसके कारण हाइवे पर भारी पुलिस दल तैनात किया गया है। जिसके बाद समझाइश करके हाइवे खोला गया।

                                                        ग्रामीणों द्वारा कार में की गई तोड़फोड़।

मृतक का हुआ अंतिम संस्कार:


वहीं, दूसरी तरफ अंतिम संस्कार के लिए लाए जा रहे सांवरलाल जाट के शव को प्रदर्शन के कारण बीच रास्ते में ही रोकना पड़ा। मामला शांत होने के बाद शव को पैतृक गांव पहुंचाया गया। जहां सांवरलाल का अंतिम संस्कार करवाया गया।

                                                        गुस्साई भीड़ ने सरकारी बस के शीशे तोड़े।
यह है पूरा मामला:


जित्यास गांव का सांवरलाल जाट 20 दिसंबर को डीजे लगाने भीलवाड़ा शहर गया हुआ था। जहां कुछ अज्ञात लोग उसे जबरदस्ती गाड़ी में बैठाकर ले गए। जिसके बाद उसके साथ मारपीट की गई। जिसे घायल हालत में उदयपुर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। बुधवार देर रात उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया। इसे लेकर भी ग्रामीण आक्रोशित थे।

                                                                 सड़क के बीच टायर रख उसमें आग लगाई गई।

                                                  भीलवाड़ा-कोटा हाइवे पर सवाईपुर में तैनात किया गया पुलिस जाब्ता।

                                                                        पुलिस प्रशासन पर की गई पत्थरबाजी।

                                                                        पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने हुए।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER