Coronavirus: अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप भी संक्रमण की शिकार हो गई हैं। ये खबर बेहद चौंकाने वाली है। शुक्रवार सुबह डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर जानकारी दी कि वह और उनकी पत्नी मेलानिया कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। टेस्ट रिजल्ट आने के बाद दोनों को ही क्वारनटीन कर दिया गया है।
Tonight, @FLOTUS and I tested positive for COVID-19. We will begin our quarantine and recovery process immediately. We will get through this TOGETHER!
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) October 2, 2020
डॉनल्ड ट्रंप ने शुक्रवार सुबह किए ट्वीट में लिखा कि हम दोनों अपना क्वारंटीन पीरियड और रिकवरी प्रोसेस तुरंत शुरू कर रहे हैं और इस संकट काल से एक साथ निकल जाएंगे।
व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप की निजी सलाहकार होप हिक्स भी कोरोना संक्रमण का शिकार हो गई थीं और इसके बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी थी उनकी निजी सलाहकार के कोरोना के शिकार होने के बाद उन्होंने और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप ने भी कोरोना का टेस्ट करवाया
