Air India Flight / नशे में धुत शख्स ने महिला के ऊपर कर दी पेशाब, एयर इंडिया फ्लाइट में हंगामा, लिया गया ये एक्शन

न्यूयॉर्क से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट में हंगामे की बात सामने आई है। यहां एक नशे में धुत शख्स ने बिजनेस क्लास की गलियारे की सीट पर बैठी महिला के ऊपर पेशाब की है। महिला यात्री की उम्र 70 साल बताई जा रही है। इसके बाद एयर इंडिया ने इस शख्स पर 30 दिनों का बैन लगाया है और कहा है कि यात्री का व्यवहार अस्वीकार्य और अशोभनीय है। इस मामले में एयर इंडिया का बयान भी सामने आया है। एयर इंडिया ने कहा, 'पुलिस ने

Air India Flight: न्यूयॉर्क से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट में हंगामे की बात सामने आई है। यहां एक नशे में धुत शख्स ने बिजनेस क्लास की गलियारे की सीट पर बैठी महिला के ऊपर पेशाब की है। महिला यात्री की उम्र 70 साल बताई जा रही है। इसके बाद एयर इंडिया ने इस शख्स पर 30 दिनों का बैन लगाया है और कहा है कि यात्री का व्यवहार अस्वीकार्य और अशोभनीय है। 

इस मामले में एयर इंडिया का बयान भी सामने आया है। एयर इंडिया ने कहा, 'पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है। एअर इंडिया पीड़ित यात्री को न्याय दिलाने, कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ-साथ नियामक प्राधिकरणों की सहायता करने के लिए भी प्रतिबद्ध है।'

जब तक आंतरिक समिति का फैसला नहीं आता, तब तक यात्री पर 30 दिन का बैन लगाया गया है। इसके बाद यात्री अगर दोषी पाया जाता है तो नियामक दिशानिर्देशों के अनुसार, यात्री के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

पीड़ित महिला ने टाटा समूह के चेयरमैन को लिखा पत्र

महिला ने कथित तौर पर केबिन क्रू को सतर्क भी किया था, लेकिन फ्लाइट के दिल्ली में उतरने के बाद भी अनियंत्रित यात्री को नहीं पकड़ा गया। सूत्रों के मुताबिक, महिला द्वारा टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को पत्र भेजे जाने के बाद ही एयर इंडिया ने जांच शुरू की है।

पीड़ित महिला ने अपने पत्र में लिखा है कि इस मामले में मैं खुद ही विरोध जता रही थी। मैनेजमेंट से कोई एक्टिव व्यवहार नहीं दिखा। मैं इस बात से व्यथित हूं कि एयरलाइन ने इस घटना के दौरान मेरी सुरक्षा या आराम सुनिश्चित करने का कोई प्रयास नहीं किया। 

ये घटना 26 नवंबर को एयर इंडिया की उड़ान AI-102 में हुई थी, जो स्थानीय समयानुसार दोपहर 1 बजे के आसपास न्यूयॉर्क-जेएफके हवाई अड्डे से रवाना हुई। महिला ने अपने पत्र में बताया, 'दोपहर के भोजन के फौरन बाद लाइट बंद कर दी गई। इस दौरान एक दूसरा यात्री मेरी सीट पर चला गया, जो पूरी तरह से नशे में था। उसने अपनी पैंट की चैन खोली, खुद को आराम दिया और मुझे अपने गुप्तांगों को दिखाया।' 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER