Ebola Virus / Corona का कहर अभी पूरी तरह नहीं थमा, तबाही मचाने आया अब ये वायरस

Zoom News : Feb 17, 2021, 08:25 PM
नई दिल्ली: कोरोना वायरस (Coronavirus) का साया दुनिया से हटने का नाम नहीं ले रहा है। करोड़ों लोगों को शिकार बना चुके इस वायरस की दहशत कम भी नहीं हुई थी कि अब एक और जानलेवा वायरस दुनिया के लिए खतरा बन चुका है। हालांकि ये कोई नया वायरस नहीं है लेकिन इसके ताजा अटैक ने WHO और डॉक्टरों की चिंता बढ़ा दी है। इबोला (Ebola) वायरस बीते कुछ सालों से सुर्खियों में बना हुआ है। 

2021 में खतरनाक शुरुआत

यह वायरस भी कोरोना जैसा खतरनाक है। गिनी में साल 2016 के बाद यह पहला मौका है जब इबोला के मामले सामने आए हैं। न्यूज़ एजेंसी रायटर्स के मुताबिक इबोला अब तक 7 लोगों को मौत के घाट उतार चुका है। वहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने छह अफ्रीकी देशों को संभावित इबोला संक्रमण से सतर्क रहने को कहा है। गिनी में भी बीते मंगलवार को इबोला संक्रमण के नए मामले सामने आए थे। डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) ने भी नए मामले सामने आने के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी है।  

अफ्रीका महाद्वीप में ज्यादा असर

हालांकि इबोला वायरस के हालिया मामले लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (DRC) और गिन्नी से आ रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी इस जानलेवा वायरस के बारे में जानकारी लेकर सतर्क होना चाहते हैं तो  आइए आपको बताते हैं कि कैसे आप इसका शिकार होने से खुद को बचा सकते हैं। अब तक जितने भी लोग इबोला की चपेट में आए हैं उनमें 50 प्रतिशत से ज्यादा की मौत हो चुकी है। रिकवरी रेट और डेथ रेट बराबर होने की वजह से आंकड़ों का ये गणित डरा रहा है।  

कितना खतरनाक है इबोला?

ऐसे में अगर आप भी इस जानलेवा वायरस के बारे में जानकारी लेकर सतर्क होना चाहते हैं तो आइए आपको बताते हैं कि कैसे आप इसका शिकार होने से खुद को बचा सकते हैं। अब तक जितने भी लोग इबोला की चपेट में आए हैं उनमें 50 प्रतिशत से ज्यादा की मौत हो चुकी है। रिकवरी रेट और डेथ रेट दोनों बराबर होने की वजह से आंकड़ों का ये गणित डरा रहा है। यह वायरस एक गंभीर बीमारी का कारण भी बन सकता है।

डरें नहीं सतर्क रहें!

कोविड-19 (Covid-19) की तरह यह वायरस किसी व्यक्ति संपर्क में आने भर से ही नहीं फैलता है। इस वायरस का संक्रमण सलाइवा यानी लार, मल, खून और प्राइवेट पार्ट के तरल पदार्थ के जरिए फैल सकता है। केवल इन्हीं माध्यमों से इबोला वायरस पीड़ित मरीज किसी स्वस्थ इंसान को संक्रमित कर सकता है। इस वायरस के लक्षण भी अन्य वायरसों से मिलते जुलते हैं। जब यह वायरस किसी व्यक्ति को अपनी चपेट में लेता है तो उसे शुरुआत में सिर का दर्द, गले में खराश, मांसपेशियों में दर्द या दस्त जैसी समस्या हो सकती है। इसलिए आपको घबराना नहीं बल्कि सतर्क रहना है। आपको भी इस तरह की कोई समस्या हो तो फौरन डॉक्टर से संपर्क करें। समय रहते जांच करा कर आप ऐसे किसी भी बड़े खतरे से बच सकते हैं। 

क्या है इबोला वायरस

यह एक वायरल इंफेक्शन है जो एक वायरस के कारण होता है। इसे सामान्य बोलचाल की भाषा में इबोला वायरस (Ebola Virus) कहा जाता है। इबोला वायरस का संक्रमण, कोरोना संक्रमण से कितना अलग है वो भी जान लीजिए। दरअसल वायरस से ज्यादा खतरा किसे है, यह आमतौर पर वायरस पर निर्भर करता है। कुछ वायरस इंसानों से जानवरों में फैल सकते हैं तो कुछ ऐसे भी हैं जिनका संक्रमण जानवरों से इंसानों में पहुंच सकते हैं। कुछ वायरस तो हवा के जरिए भी काफी दूर तक पहुंच सकते हैं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER