नगर पालिका चुनाव / फतेहपुर, रींगस, श्रीमाधोपुर, खंडेला, रामगढ़, लक्ष्मणगढ़ और लोसल वार्ड आरक्षण लाॅटरी

Zoom News : Oct 14, 2020, 12:40 PM

नगर पालिका चुनाव को लेकर मंगलवार को जिला परिषद सभागार में कलेक्टर अविचल चतुर्वेदी ने वार्डों की आरक्षण लॉटरी निकाली। इसमें चुनाव की तैयारी कर रहे कई उम्मीदवारों को झटका लगा तो कई खुश हुए। नगर पालिका क्षेत्रों में इस बार परिसीमन के चलते सभी जगह वार्डों की संख्या बढ़ाई गई है।

इस बार सबसे ज्यादा रोचक मुकाबला खंडेला पालिका चुनाव में होने की उम्मीद है। खंडेला नगर पालिका बोर्ड पर 10 साल से कांग्रेस का दबदबा है। इस बार सुभाष मील गुट मैदान में उतरने की तैयारी में है। इसलिए चुनाव त्रिकोणीय बनता जा रहा है। यहां बीजेपी भी पहली बार बोर्ड पर काबिज होने की जुगत में है। फतेहपुर में भी इस बार रोचक मुकाबला हाेगा। आरक्षण के चलते भिंडा गुट चेयरमैन की दौड़ से बाहर हो चुका है। यहां ओबीसी वर्ग का प्रत्यासी चेयरमैन बनेगा। लक्ष्मणगढ़ में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा की प्रतिष्ठा दांव पर है। उनके सामने कांग्रेस का बोर्ड बचाने की चुनौती है।

चेयरमैन का पद सामान्य वर्ग का होने के कारण बीजेपी में शामिल हो चुके दिनेश जोशी बोर्ड बनाने के लिए पूरी ताकत लगाएंगे। रामगढ़ शेखावाटी में कांग्रेस का पलड़ा भारी लग रहा है। लोसल में कांग्रेस को बोर्ड बचाने के लिए मशक्कत करनी पड़ेगी। श्रीमाधोपुर में चेयरमैन पद सामान्य होने से कांग्रेस बीजेपी में कड़ा मुकाबला होगा।

इस प्रकार रहेगा नगरपालिका क्षेत्रों में पालिकाध्यक्ष पद का आरक्षण
खंडेला - सामान्य
फतेहपुर - ओबीसी
रींगस - ओबीसी
श्रीमाधोपुर - सामान्य
लक्ष्मणगढ़ - सामान्य
लोसल - सामान्य महिला
रामगढ़ शेखावाटी -सामान्य

लक्ष्मणगढ़ : वर्गवार आरक्षण
सामान्य : 2, 3, 11, 12, 14, 16, 19, 21, 22, 23, 24, 25, 29, 32, 34, 37, 38, 39
सामान्य महिला : 6, 7, 9, 13, 17, 18, 33, 36
एससी : 1,20,27,31,
एससी महिला : 26 और 40
ओबीसी : 4, 5, 8, 10, 35
ओबीसी महिला : 15,28,30
रामगढ़ शेखावाटी : वर्गवार आरक्षण
सामान्य : 5, 6, 10, 12, 13, 15, 19, 22, 23, 26, 28, 29, 30, 31, 32,
सामान्य महिला : 1, 4, 11, 14, 18, 20, 33, 35
एससी : 3, 25, 34,
एससी महिला : 2, 16,
ओबीसी : 8, 9, 17, 24, 27,
ओबीसी महिला : 7,21
खंडेला : वर्गवार आरक्षण
सामान्य : 3, 5, 7, 9, 12, 15, 17, 19, 20,23,25
सामान्य महिला : 4, 13,18, 21, 24
एसी : 2,8,10
एससी महिला : 16
ओबीसी : 6,14,22
ओबीसी महिला : 1,11
फतेहपुर : वर्गवार आरक्षण
सामान्य : 2, 8, 12, 14, 16, 18, 21, 22,27, 28, 30, 32, 34, 35, 37, 39, 41, 45, 47, 48, 49, 51, 52, 53, 54, 55
सामान्य महिला : 6,9,10,11,15,17,19,31,33,36,42,46,
ओबीसी : 4, 13, 20, 24, 25, 29, 38, 40,
ओबीसी महिला : 1,7,23,26,
एससी : 43, 44, 50
एससी महिला : 3,5
श्रीमाधोपुर : वर्गवार आरक्षण
सामान्य : 1, 2, 4, 5, 7, 8, 11, 12, 17, 19, 20, 29, 34, 35
सामान्य महिला : 6, 9, 18, 23, 24, 30, 31
ओबीसी : 16, 21, 22, 27, 32
ओबीसी महिला : 3, 25
एससी : 13, 26, 28, 33
एससी महिला : 10, 14
एसटी : 15
रींगस : वर्गवार आरक्षण
सामान्य : 3, 6, 12, 13, 14, 16, 18, 20, 21, 28, 31, 32, 33, 34, 35
सामान्य महिला : 2, 4, 5, 7, 8, 9, 26, 29
एससी : 1, 19, 24
एससी महिला : 30 एसटी : 15
ओबीसी : 10, 11, 17, 23, 27
ओबीसी महिला : 22, 25
लोसल : वर्गवार आरक्षण

सामान्य : 1, 4, 5, 6, 11, 12, 16, 17, 19, 21, 22, 27, 28, 32, 34 सामान्य महिला : 2, 14, 15, 25, 26, 29, 33, 35 ओबीसी : 13, 18, 20, 24, 30 ओबीसी महिला : 3, 31 एससी : 7, 8, 23 एससी महिला : 9, 10

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER