COVID-19 Update / 7 दिन में पहली बार 75 हजार से कम मरीज मिले कोरोना वायरस के

Zoom News : Sep 08, 2020, 12:15 AM

देश में कोरोना मरीजों की संख्या 42 लाख 76 हजार 777 हो गई है। पिछले 24 घंटे के अंदर 74 हजार 215 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। पिछले 7 दिनों में यह पहली बार है जब 24 घंटे में 75 हजार से कम मरीज मिले हों। पिछले दो दिन लगातार 90 हजार से ज्यादा संक्रमित पाए जा रहे थे। जबकि इसके पहले 4 दिन 80 से 90 हजार के बीच मरीजों की संख्या बढ़ रही थी।

इस बीच, राहत की बात है कि संक्रमितों के ठीक होने का आंकड़ा लगातार तेज हो रहा है। पिछले 24 घंटे के अंदर रिकॉर्ड 73 हजार 650 लोग ठीक हुए। इसी के साथ ठीक होने वालों की संख्या अब 33 लाख के पार हो चुकी है। अब तक 33 लाख 20 हजार 947 लोग ठीक हो चुके हैं।

दुख की बात है कि संक्रमण के चलते सोमवार को 1,122 मरीजों की मौत हो गई। मरने वालों की संख्या अब 72 हजार 809 हो चुकी है। 8 लाख 82 हजार 426 मरीज ऐसे हैं जिनका अभी इलाज चल रहा है। 

टेस्टिंग का आंकड़ा 5 करोड़ के पार

सोमवार को देश में कोरोना टेस्टिंग का आंकड़ा 5 करोड़ के पार हो गया। पिछले 24 घंटे के अंदर 7 लाख से ज्यादा लोगों की जांच हुई। इन 5 करोड़ टेस्ट में 8.47% लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। देश में अब हर 10 लाख की आबादी में 35,842 लोगों की जांच हो रही है और इनमें 3,055 लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं। टेस्टिंग के मामले में चीन सबसे आगे हैं। यहां 16 करोड़ से ज्यादा लोगों की जांच हो चुकी है। दूसरे नंबर पर अमेरिका है जहां अब तक 8 करोड़ 74 हजार टेस्ट हो चुके हैं। भारत इस मामले में तीसरे नंबर पर है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER