New Song / Honey Singh का सॉन्ग 'Billo tu Aag' हुआ रिलीज़

Zoom News : Aug 17, 2020, 12:20 PM
न्यूज हैल्पलाइन . मुम्बई | बॉलीवुड सिंगर हनी सिंह ने कुछ दिन पहले ही अपने नए गाने 'बिल्लो तू आग' की अनाउंसमेंट की थी, और तभी से फैंस बड़ी ही उत्सुकता से इस नए गाने का इंतजार कर रहे हैं। और अब फाइनली उनका इंतजार खत्म हो गया, और गाना आज टी-सीरीज के ऑफीशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो गया है। 

 

हनी सिंह ने गाने के रिलीज होने की जानकारी अपने सोशल मीडिया पर दी उन्होंने लिखा, "सिंग्स्टा मोड ऑन। #बिल्लो तू आग रिलीज हो गया है।"

 

वही सिंग्स्टा ने भी गाने के रिलीज होने की जानकारी अपने सोशल मीडिया पर देते हुए लिखा, "वो आग है, उसके पास जाने की गलती मत करना! बिल्लो यहाँ है। #बिल्लों तू आग आउट नाऊ।"

 

गाना रिलीज होतें ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हनी सिंह और सिंग्स्टा दोनों एकसाथ मिलकर गाने में धमाल मचा रहे हैं। इस गाने को सिंग्स्टा और हनी सिंह दोनों ने गाया है, और लिरिक्स भी दोनों ने मिलकर ही लिखें है। इस म्यूजिक वीडियो को मिहिर गुलाटी ने डायरेक्ट किया है। 

 

वहीं बता दें कि लॉकडाउन में ही यो यो हनी सिंह ने अपना एक गाना 'मॉस्को सूका' रिलीज किया था। इस गाने को हनी सिंह और नेहा कक्कड़ ने गाया था। हालांकि ये एक ऑडियो सॉन्ग ही था, क्योंकि लॉकडाउन के कारण गाने को शूट नहीं किया जा सका था, लेकिन इसके बावजूद यह सॉन्ग यूट्यूब पर नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा था। 

 

इसके पहले हनी सिंह का एक और सॉन्ग "लोका" रिलीज़ हुआ था। इस गाने को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया है। बता दें कि हनी सिंह के गाने का फैंस बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं, और हनी सिंह भी अपने हर गाने से दर्शकों के दिलों में अपनी एक छाप छोड़ जातें हैं। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER