राशिफल / राशिफल 4 नवंबर: आज आपका दिन सुखपूर्वक एवं आनंद से व्यतीत होगा, पार्टी और पिकनिक के मजे लेंगे

NavBharat Times : Nov 04, 2019, 10:39 AM
मेष:

चंद्रमा का संचार धनु के बाद आज दिन-रात मकर राशि में हो रहा है। इससे कई राशियों के लिए शुभ योग बन रहे हैं। देखें क्‍या कहती है आपकी राशि…

नए कार्यों का आयोजन करने का विचार यदि बना रहे हैं तो बेहिचक करें। आज सफल होंगे। धन, मान-सम्‍मान में वृद्धि होगी। परिवार में आनंद का वातावरण छाया रहेगा, सरकारी कार्य संपन्न होंगे। धन के निवेश के लिए भी आज का दिन शुभ है। भाग्‍य आज 78 फीसदी साथ देगा।

वृषभ:

आज आप बौद्धिक तथा लेखन के कार्यों में सक्रिय रहेंगे। धार्मिक स्थल की यात्रा लाभकारी रहेगी। विदेश में रह रहे किसी मित्र या स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे। नौकरीपेशे वालों के लिए आज का दिन अच्‍छा है। आपको रचनात्‍मक कार्यों में सफलता मिलेगी। वहीं व्‍यापारियों को भी लाभ होगा। नकारात्मक विचारों को मन में ना आने दें। आज भाग्‍य 79 फीसदी साथ देगा।

मिथुन:

आज का दिन सावधानी से व्यतीत करें। नए कार्यों का प्रारंभ न करें एवं क्रोध पर संयम रखें, नए सम्बंध बनाने से पहले गंभीरता से विचार करें। घर से बाहर जाने से पहले ईश्‍वर के आगे सिर झुकाकर जाएं। वाहन सावधानी के साथ धीरे चलाएं। कागजी कार्रवाई में जांच पड़ताल करके करें। भाग्‍य आज 55 फीसदी साथ देगा।

कर्क:

आज आपका दिन सुखपूर्वक एवं आनंद से व्यतीत होगा। पार्टी और पिकनिक के मजे लेंगे। नए वस्त्र परिधान प्राप्‍त हो सकते हैं। उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त होगा। संतान की ओर से भी सुखद समाचार मिलेगा। आज आपके लिए शुभ संयोग बने हैं, इस अवसर का लाभ उठाएं। भाग्‍य आज 80 फीसदी साथ देगा।

सिंह:

आपके व्यापार में आज विस्तार होगा। नौकरी में सहकर्मियों की तरफ से सहयोग प्राप्त होगा, शत्रुओं पर विजय मिलेगी। विद्यार्थियों को भी आज लाभ होने की उम्‍मीद है। लंबे समय से रुका हुआ उनका कोई परीक्षा परिणाम आज आ सकता है। इसमें उन्‍हें सफलता मिलेगी। दांपत्‍य जीवन में मधुरता आएगी। भाग्‍य आज 76 फीसदी साथ देगा।

कन्या:

आज बौद्धिक चर्चा में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। विचारों में शीघ्र परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। लेखनकार्य या सृजनात्मक कृतियों की रचना करने के लिए दिन अच्छा है। आज आप धार्मिक कार्यों में भी रुचि दिखाएंगे। दोस्‍तों के साथ समय अच्‍छा बीतेगा। भाग्‍य आज 73 फीसदी साथ देगा।

तुला:

आज स्थायी संपत्ति, वाहन आदि के खरीद-फरोख्त में विचार-विमर्श अवश्य करें। मां अथवा घर में किसी बुजुर्ग महिला के स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। आज रुपये-पैसे से संबंधित कोई लेन-देन न करें। आज आपकी किसी पर अत्‍यधिक विश्‍वास करना भारी पड़ सकता है। भाग्‍य आज 55 फीसदी साथ देगा।

वृश्चिक:

आज नए कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी एवं नए कार्य प्रारंभ कर पाएंगे और उनमें लाभ मिलने की भी उम्‍मीद है। आज आपके मन में परिवर्तन शीघ्र आएंगे। जिससे आपका मन कुछ दुविधायुक्त रहेगा। समझदारी से काम लेते हुए सोचसमझकर सही चुनें। व्‍यवसाय से जुड़े हुए रुके काम पूरे होंगे। भाग्‍य आज 70 फीसदी साथ देगा।

धनु:

हाथ में आया हुआ अवसर सही निर्णय न लेने के कारण आप आज गंवा सकते हैं। वाणी द्वारा दूसरों को अपने प्रति आकर्षित करें तो लाभकारी रहेगा। किसी भी प्रकार के विवाद से खुद को दूर रखने में ही समझदारी है। शाम का वक्‍त परिवार के लिए निकालें और मूड को बदलने के लिए घूमने जा सकते हैं। भाग्‍य आज 58 फीसदी साथ देगा।

मकर:

आज दिन की शुरुआत प्रसन्न मन और स्वस्थ चित्त से होगी। आर्थिक दृष्टि से भी आज का दिन लाभदायी है। मित्र या परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा। दांपत्‍य जीवन रोमांस के साथ बीतेगा। संतान की ओर भी संतुष्‍ट रहेंगे। माता-पिता के स्‍वास्‍थ्‍य की विशेष देखभाल करने की जरूरत है। भाग्‍य आज 80 फीसदी साथ देगा।

कुंभ:

आज आप मानसिक अस्वस्थता का अनुभव कर सकते हैं। किसी एक निश्चय पर आप नहीं पहुंच पाएंगे और असमंजस के कारण मानसिक कष्ट होगा। ऑफिस के किसी मुद्दे को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। बेहतर होगा चीजों को उसी हाल में छोड़ दें और समय के साथ उन्‍हें सुलझने दें और अपने काम में मन लगाएं। भाग्‍य आज 55 फीसदी साथ देगा।

मीन:

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा, धनप्राप्ति के योग हैं, हाथ में आए अवसर का लाभ अवश्य उठाएं। महिलाओं के लिए आज का दिन कुछ खास हो सकता है। उन्‍हें कहीं से उपहार या फिर नेग मिल सकता है। संबंधों में मधुरता आएगी। भाग्‍य आज 89 फीसदी साथ देगा।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER