राशिफल 16 जनवरी 2021 / शनि की राशि कुंभ में चंद्रमा, जानें कैसा रहेगा शनिवार का दिन आपका

Zoom News : Jan 16, 2021, 08:46 AM
मेष:

16 जनवरी दिन शनिवार को चंद्रमा का संचार दिन रात शनि की राशि कुंभ में हो रहा है। अन्य ग्रहों की बात करें तो शुक्र धनु में जबकि सूर्य, गुरु, बुध और शनि मकर में हैं। मंगल अपनी राशि मेष में बैठे हुए हैं। इन स्थितियों में आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा, देखिए क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे…

आज ग्रह नक्षत्र आपका साथ दे रहे हैं और आपको अपनी वाणी पर संयम रखने के साथ ही कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला सीखनी पड़ेगी। आज आपको जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य प्राप्त होगा। शाम के वक्‍त कोई रुका कार्य बनने की संभावना है। रात के वक्‍त प्रियजनों से भेंट और आमोद-प्रमोद में समय बीतेगा। आज भाग्‍य 89 फीसदी साथ देगा।

वृषभ:

आज का दिन आपके लिए शुभ है और आपको संतोष व शांति प्राप्‍त होगी। राजनीति के क्षेत्र में किए गए प्रयास में सफलता प्राप्‍त होगी। शासन और सत्ता से आपको लाभ प्राप्‍त हो सकता है। आज किसी प्रकार का नया अनुबंध आपको मिल सकता है। रात के वक्‍त आपको कुछ अप्रिय लोगों से मिलना पड़ सकता है। इससे संभव है कि आपका मन कुछ खराब हो सकता है। संतान पक्ष से कुछ राहत मिलेगी। आज भाग्‍य 70 फीसदी साथ देगा।

मिथुन:

आज का दिन आपके लिए थोड़ा सा कठिनाई भरा साबिक हो सकता है और आपको किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या फिर चोरी होने की आशंका रहेगी। शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में सफलता का समाचार मिलने से हर्ष होगा। शाम के वक्‍त कोई रुका कार्य संपन्‍न हो सकता है। रात के वक्‍त किसी सामाजिक या फिर मांगलिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। आज भाग्‍य 87 फीसदी साथ देगा।

कर्क:

आज के ग्रह योग बता रहे हैं क‍ि आपको जीविका के क्षेत्र में खाना लाभ होने जा रहा है। राज्य-मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज आप संतान के दायित्व की पूर्ति करेंगे। आज के दिन आपको यात्रा से लाभ होने की पूरी उम्‍मीद है। आज रात तक प्रिय व्यक्तियों के दर्शन या फिर अच्‍छा समाचार सुनने को मिल सकते हैं। आज भाग्‍य 81 फीसदी साथ देगा।

सिंह:

राशि के स्‍वामी से जुड़े आज के शुभ योग बता रहे हैं कि आपको आज लाभ होने की पूरी उम्‍मीद है। आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी। शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में आपको आज विशेष लाभ प्राप्‍त हो सकता है। आज आपको नेत्र विकार होने की आशंका है। आज शत्रु आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे। भाग्‍य 55 फीसदी साथ देगा।

कन्या:

आज का दिन आपके लिए बहुत खास है और आपको व्‍यापार व रोजगार के क्षेत्र में सफलता प्राप्‍त होने की उम्‍मीद है। संतान पक्ष से भी संतोषजनक सुखद समाचार मिलेगा। दोपहर बाद किसी कानूनी मामले या फिर किसी मुकदमे में आपको जीत हासिल होने की उम्‍मीद है। आज आपके शुभ खर्च और कीर्ति में वृद्धि होगी। आज आपको 78 फीसदी भाग्‍य का साथ मिलेगा।

तुला:

आज का दिन सुखद है और आपको चारों ओर से अच्‍छे समाचार प्राप्‍त होंगे। घर परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेंगी। कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या दूर हो सकती है। आज के दिन आपको कहीं से रुका धन प्राप्‍त होने से सुख मिलेगा। विरोधियों के मंसूबे कामयाब नहीं होंगे। आज पास और दूर की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित हो सकता है। आज आपके दांपत्‍य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। भाग्‍य 78 फीसदी साथ देगा।

वृश्चिक:

आज का दिन आपके लिए शुभ है और आपको सभी प्रकार के कार्यों में सफलता प्राप्‍त होने की उम्‍मीद है। आज स्‍वास्‍थ्‍य के संबंध में कुछ समस्‍याएं उत्‍पन्‍न हो सकती हैं और इसकी वजह से आपको आज डॉक्‍टर के पास जाना पड़ सकता है। रोग की अवस्था में आपको थोड़ा सा आराम करने की जरूरत है। वरना आपकी परेशानी बढ़ सकती है। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।

धनु:

आज का दिन आपके लिए शुभ है और आज आपको विरोधी पक्ष से भी प्रशंसा प्राप्‍त हो सकती है। अगर आप राजनीतिक पृष्‍टभूमि से हैं तो आज आपको शासन सत्ता पक्ष से निकटता और गठजोड़ का लाभ मिल सकता है। ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है। सांयकाल से लेकर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अवसर प्राप्त होंगे। आज भाग्‍य 72 फीसदी साथ देगा।

मकर:

आज का दिन आपके लिए खास है और आपको पारिवारिक और आर्थिक मामलों में सफलता प्राप्‍त होगी। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे नए प्रयास फलीभूत होंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों का आदर व सहयोग भी पर्याप्त मिलेगा। सांयकाल के समय किसी के साथ विवाद में न पड़ें, इससे आपको परेशानी हो सकती है। शाम के वक्‍त आपके घर अतिथि आ सकते हैं। माता-पिता का विशेष ध्यान रखें। आज भाग्‍य 65 फीसदी साथ देगा।

कुंभ:

आज का दिन काफी चुनौतीपूर्ण हो सकता है। आपको स्‍वास्‍थ्‍य के मामले में भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अकारण शत्रुपत्ति आपके कार्यों में बाधा डाल सकती है। अपनी बुद्धि द्वारा किए कार्यों में ही हानि और निराशा हो सकती है। कोई विपरीत समाचार सुनकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। सावधान रहें और झगड़े/विवाद से बचें। आज भाग्‍य 68 फीसदी साथ देगा।

मीन:

आज आपको अकारण परेशानी में फंसना पड़ सकता है। दांपत्‍य जीवन में चल रही परेशानी का अंत होगा। बहनोई और साले से कोई लेन-देन न करें। आज आपके संबंध खराब होने का खतरा है। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा और पुण्य कार्यों पर खर्च हो सकता है। सावधान अवश्य रहें। मूल्यवान वस्तुओं के चोरी होने की आशंका है। आज भाग्‍य 55 फीसदी साथ देगा।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER