Bus Accident: जम्मू-कश्मीर के डोडा में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया. किश्तवाड़ से जम्मू जा रही बस अस्सार इलाके में खाई में गिर गई. बताया जा रहा है कि इस हादसे में 20 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है और 15 से अधिक लोग घायल हो गए हैं. सभी घायलों को किश्तवार और डोडा के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. गंभीर रूप से घायल लोगों के लिए जल्द ही हेलीकॉप्टर सर्विस शुरू की जाएगी.
#WATCH | At least five people died in a bus accident in Assar region of Doda in J&K. Injured shifted to District Hospital Kishtwar and GMC Doda. Details awaited. pic.twitter.com/vp9utfgCBR
— ANI (@ANI) November 15, 2023
55 यात्री सवार थे
सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुई बस में 55 यात्री सवार थे और यह बस जम्मू से किश्तवाड़ की ओर जा रही थी। हालांकि, रास्ते में ही बस भयानक हादसे का शिकार हो गई। प्रशासन द्वारा घायल यात्रियों को डोडा जिले के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने डोडी के अस्सर हुए इस भीषण सड़क हादसे पर शोक जताया. उन्होंने कहा कि इस घटना से बेहद दुखी हूं. पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है. घायलों के जल्दी ठीक होने की कामना करता हूं. उपराज्यपाल ने सभी मदद पहुंचाने का निर्देश दिया.
बढ़ सकता है मौतों का आंकड़ा
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, इस बस हादसे में मौत का आंकड़ा और अधिक बढ़ सकता है। इस हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों का इलाज जारी है।
