राजस्थान / नूपुर को मारने भारत में कैसे घुसा रिजवान अशरफ, गूगल पर भी किया सर्च

Zoom News : Jul 20, 2022, 03:48 PM
NUPUR SHARMA NEWS: नूपुर शर्मा की हत्या के लिए 11 इंच का चाकू लिए रिजवान अशरफ भारत में घुस आया। लेकिन इससे पहले कि वो अपनी मंशा में कामयाब हो पाता सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने उसे गिरफ्तार कर लिया। रिजवान के बैग से 2 चाकू मिले हैं। यह भी जानकारी मिली है कि रिजवान को यह नहीं पता था कि नूपुर कहां रहती हैं? वो सिर्फ किसी तरह उन्हें मारना चाहता था। 

इस बीच अब यह पता चला है कि आखिर रिजवान भारत में घुसा कैसे? यूं तो पाकिस्तान की तरफ से अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास अक्सर घुसपैठ कराई जाती है। लेकिन नूपुर की हत्या का प्लान बनाकर भारत में घुसने वाले रिजवान की कहानी कुछ अलग है। 

राजस्थान के श्रीगंगानगर के पास बॉर्डर के नजदीक बीएसएफ के जवानों ने रिजवान को संदिग्ध हालत में देखा तो उसे वहीं धर दबोचा। 16 जुलाई की रात करीब 11 बजे हिंदुमलकोट बॉर्डर फेंसिंग पर BSF पेट्रोलिंग टीम ने रिजवान को पकड़ा था।

अब रिजवान अशरफ से पूछताछ में कई खुलासे हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि रिजवान अशरफ गूगल मैप की सहायता से सीमा के नजदीक तक पहुंचा था। पुलिस ने बताया है कि 24 साल के रिजवान अशरफ का घर इंटरनेशनल बॉर्डर से करीब 180 किलोमीटर दूर है। वो पाकिस्तान में स्थित पंजाब सूबे क कोठियाल शेख का रहने वाला है। 

भारत में आने के लिए इस घुसपैठिये ने 5 बसें बदलकर बॉर्डर के नजदीक पहुंचा। बॉर्डर पार करने के लिए 20 KM पैदल चला। गूगल मैप के सहारे उसने यह दूरी तय की।

पूछताछ में पता चला है कि पैगम्बर मोहम्मद पर नूपुर शर्मा के विवादित बयान देने के बाद से रिजवान बहुत गुस्से में था। वो उन्हें मारना चाहता था। इसीलिए वो अपने गांव से बॉर्डर क्रॉस करके भारत में घुसा था।

पुलिस के मुताबिक, उसे नहीं पता था कि वह भारत की किस पोस्ट पर पहुंचेगा या नूपुर शर्मा कहां रहती है। इसके बावजूद उसने भारत आने का फैसला किया। फिलहाल अब पकड़े जाने के बाद उससे पूछताछ चल रही है।

यह भी पता चला है कि जब नूपुर शर्मा ने विवादित बयान दिया था। तब पाकिस्तान में मौलानाओं की एक बैठक हुई थी। इस बैठक में रिजवान भी शामिल हुआ था। इसके बाद ही उसने नूपुर शर्मा की हत्या का प्लान बनाया था।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER