बरन / शिकारी ने मोर का शिकार करने के लिए चलाई गोली, महिला को लगी

Dainik Bhaskar : Aug 10, 2019, 02:44 PM
बारां. जिले के सारथल क्षेत्र में शनिवार सुबह एक शिकारी ने मोश के शिकार के दौरान महिला को गोली मार दी। जिसके बाद गांव में सनसनी फैल गयी। घायल महिला को ग्रामीणों ने इलाज के लिए छिपाबड़ौद अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत में  रेफर कर दिया है। वही घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद मामले की जांच की जा रही है।

जानकारी अनुसार, सारथल थाना क्षेत्र के कालपा जागीर गांव में एक शिकारी मोर का शिकार कर रहा था। इस दौरान उसके द्वारा चलाई गई गोली अनीता के लगी। जो कलपा जागीर गांव की ही रहने वाली है। घटना के बाद गुस्साएं ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। बीच रास्ते पर टायर रख उसमें आग लगा दी गई। जिसके बाद थानाधिकारी परमानंद मीणा जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। महिला को 107 एंबुलेंस की मदद से बारां जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER