नई दिल्ली: किसान आंदोलन के कारण भारतीय रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इसलिए अगर आपने भी 11 से 20 नवंबर के बीच कहीं जाने का प्लान बनाया है या रिजर्वेशन कराया है तो इस लिस्ट को जरूर देखें। भारतीय रेलवे द्वारा रद्द ट्रेनों की अधिसूचना जारी की गई है। इसमें आपके ट्रेन नंबर और तारीख के बारे में जानकारी दी जाती है कि कौन सी ट्रेन किस दिन नहीं चलेगी। यात्रा से पहले ट्रेन का नंबर जरूर देखें ... आइए देखें कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट-
ये 16 ट्रेनें रद्द कर दी गईं -
1- नई दिल्ली-जम्मूतवी (02425) ट्रेन 11 नवंबर को रद्द
2- जम्मू-नई दिल्ली एक्सप्रेस (02426) ट्रेन 11 नवंबर को रद्द
3- कटरा-नई दिल्ली एक्सप्रेस (02462) ट्रेन 11 नवंबर को रद्द
4- नई दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस (02461) ट्रेन 12 नवंबर को रद्द
5- नई दिल्ली-कालका शताब्दी एक्सप्रेस (02011) ट्रेन 11 नवंबर को रद्द
6- कालका-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस (02012) ट्रेन 11 नवंबर को रद्द
7- नई दिल्ली-अमृतसर शताब्दी एक्सप्रेस (02029) ट्रेन 11 नवंबर को रद्द
8- अमृतसर-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस (02030) ट्रेन 11 नवंबर को रद्द
9- नई दिल्ली-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस (22439) ट्रेन 11 नवंबर को रद्द
10- कटरा-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस (22440) ट्रेन 11 नवंबर को रद्द
11- डिब्रूगढ़-अमृतसर एक्सप्रेस (05211) ट्रेन 11 नवंबर को रद्द
12- अमृतसर-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस (05212) ट्रेन 13 नवंबर को रद्द
13- नई दिल्ली-अमृतसर शताब्दी एक्सप्रेस (02029) ट्रेन 11 नवंबर को रद्द
14- अमृतसर-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस (02030) ट्रेन 11 नवंबर को रद्द
15- अंबेडकरनगर-कटरा एक्सप्रेस (02919) ट्रेन 11 नवंबर को रद्द
16- कटरा-अंबेडकरनगर एक्सप्रेस (02920) ट्रेन 13 नवंबर को रद्द
इन 18 स्पेशल ट्रेनों को भी रद्द कर दिया गया -
17- जम्मूतवी-अजमेर (02422) ट्रेन 11 नवंबर को रद्द
18- अजमेर-जम्मूतवी (02421) ट्रेन 12 नवंबर को रद्द
19- लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस (02231) ट्रेन 11 नवंबर को रद्द
20- चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस (02232) ट्रेन 12 नवंबर को रद्द
21- बाडमेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस (04888) ट्रेन 11 नवंबर को रद्द
22- ऋषिकेश-बाडमेर एक्सप्रेस (04887) ट्रेन 12 नवंबर को रद्द
23- दिल्ली-बठिंडा एक्सप्रेस (04519) ट्रेन 11 नवंबर से नवंबर तक रद्द
24- बठिंडा-दिल्ली एक्सप्रेस (04520) ट्रेन 12 नवंबर से 21 नवंबर तक रद्द
25- श्रीगंगानगर-दिल्ली एक्सप्रेस (02471) ट्रेन 12 नवंबर को रद्द
26- दिल्ली-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस (02472) ट्रेन 12 नवंबर को रद्द
27- नई दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस (04401) ट्रेन 12 नवंबर से 19 नवंबर तक रद्द
28- कटरा-नई दिल्ली एक्सप्रेस (04402) ट्रेन 13 नवंबर से 20 नवंबर तक रद्द
29- पाटलिपुत्र-चंडीगढ़ एक्सप्रेस (03255) ट्रेन 11 नवंबर को रद्द
30- चंडीगढ़-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस (03256) ट्रेन 12 नवंबर को रद्द
31- अजमेर-अमृतसर एक्सप्रेस (09613) ट्रेन 12 नवंबर को रद्द
32- अमृतसर-अजमेर एक्सप्रेस (09612) ट्रेन 12 नवंबर को रद्द
33- कोटा-उधमपुर एक्सप्रेस (09805) ट्रेन 11 नवंबर को रद्द
34- उधमपुर-कोटा एक्सप्रेस (09806) ट्रेन 12 नवंबर को रद्द
आपको बता दें कि गुर्जर आंदोलन के कारण रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इसलिए यात्रा करने से पहले एक बार अपना ट्रेन नंबर अवश्य देख लें। इसके अलावा, रेलवे ने त्योहारी सीजन को देखते हुए कई फेस्टिव स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। यात्रियों की बढ़ती मांग के आधार पर, रेलवे अधिक ट्रेनों को बढ़ाने की व्यवस्था कर रहा है ताकि सभी लोग आसानी से यात्रा कर सकें और अपने घरों तक पहुंच सकें।
