Relationship / गर्मी के सीजन में इन तरीकों से बढ़ाएं Sex पावर

Zoom News : Apr 11, 2021, 05:39 PM
गर्मियां आ गई हैं और बहुत से ऐसे लोग होते हैं जो गर्मियों में सेक्स करना पसंद नहीं करते। अगर वह गर्मी में सेक्स करते भी हैं तो उनकी सेक्स लाइफ उतनी बेहतर नहीं होती जितनी सर्दियों में होती है। ऐसे में बहुत से लोग कई तरह की दवाइयों का सेवन करने लग जाते हैं जिससे कि उनकी सेक्स लाइफ अच्छी बनी रहे। लेकिन आप जितना दवाइयों को अपने आप से दूर रखेंगे, उतने ही आप स्वस्थ रहेंगे। इन दवाइयों के कई तरह के साइड इफेक्ट्स भी होते हैं, जो कुछ समय के लिए तो सेक्स पावर बढ़ाएंगे लेकिन कुछ समय बाद इसका बुरा असर भी पड़ सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि घरेलू उपचार से भी आप अपनी सेक्स लाइफ को बेहतर बना सकते हैं।

आज हम आपको बताएंगे कि आप घरेलू उपचार से किस तरीके से अपनी सेक्स लाइफ बेहतर बना सकते हैं। गर्मियों में सेक्स करने के लिए सेक्स पावर बहुत महत्वपूर्ण है। गर्मियों में लोग जल्दी थक जाते हैं। इसलिए लोगों को पावर बूस्ट करने की जरूरत है। आइए, जानते हैं कि आप घर बैठे बिना दवाइयों के किस तरीके से गर्मियों में सेक्स पावर बढ़ा सकते हैं।

गर्मियों में आपको तरबूज आसानी से मिल जाएंगे। तरबूज सेक्स पावर बढ़ाने के लिए बहुत फायदेमंद फल है। एक वियाग्रा से भी ज्यादा असरदार होता है तरबूज। डॉक्टर गर्मियों के समय सलाह देते हैं कि ऐसे फल खाएं जिनमें ज्यादा पानी हो। पानी की कमी को दूर करने के लिए तरबूज का सेवन किया जाता है। तरबूज का सेवन आप जरूर करें। इससे आपकी सेक्स लाइफ गर्मियों में भी बेहतर बनेगी

आपने सुना होगा कि शहद खाने के कई फायदे होते हैं। गर्मियों में शहद खाने से आपकी सेक्स पावर बढ़ती है। अगर आप शहद का सेवन करेंगे तो इससे आपके टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ेगा। जो आपको कई तरह के फायदे देगा। इससे आपकी सेक्स ड्राइव काफी हद तक बढ़ेगी। महिलाओं के लिए भी शहद बहुत फायदेमंद होता है। इसलिए महिलाओं और पुरुषों, दोनों को ही गर्मियों में शहद जरूर खाना चाहिए।

Delhi: गर्मियों के समय में आपको प्याज का सेवन तो कई तरह के फायदे दे सकता है। इन्हीं फायदों में से प्याज का एक फायदा यह भी है कि इससे आपकी सेक्स पावर बढ़ाई जा सकती है। गर्मियों में प्याज आपको आसानी से मिल जाती है और आपको इसके कई फायदे भी मिलते हैं। कामेच्छा बढ़ाने के लिए भी लोग प्याज का सेवन करते हैं। कामेच्छा बढ़ाने के लिए आप प्याज को मक्खन में फ्राई करके खाएं।

गर्मियों के समय में अनार खाना भी काफी फायदेमंद होता है। डॉक्टर भी गर्मियों में अनार खाने की सलाह देते हैं। अनार खाने से शरीर में खून भी बढ़ता है। इसी के साथ ही अनार खाने से सेक्स पावर भी बढ़ाई जा सकती है। अगर आप अनार खाना नहीं चाहते तो आप अनार का जूस भी ले सकते हैं। इससे आपका सेक्स स्टेमिना भी तेजी से बढ़ेगा और आप कई तरह के रोगों से लड़ने में सक्षम होंगे।

गर्मियों में अगर आप लहसुन का सेवन करेंगे तो यह भी आपके लिए बहुत फायदेमंद होगा। हालांकि गर्मियों के समय में आप ज्यादा मात्रा में लहसुन का सेवन ना करें, लेकिन आप थोड़ी कम मात्रा में लहसुन का सेवन कर सकते हैं। अगर आप नियमित रूप से इसका सेवन करते हैं तो इससे आपकी सेक्स पावर बढ़ती है। इसी के साथ ही लहसुन के रस का सेवन करने से शरीर में जमा वसा कम होता है। आप अपने व्यंजन में भी लहसुन का इस्तेमाल कर सकते हैं।

गर्मियों के समय में बादाम भी आपको बहुत फायदा दे सकते हैं। हालांकि बादाम भी गर्म होता है बावजूद इसके आप गर्मियों में थोड़े बादाम खा सकते हैं। गर्मी में ज्यादा बादाम का सेवन नहीं करना चाहिए। बादाम खाने से आप स्वस्थ रह सकते हैं और इससे शरीर में रक्त अच्छे से परिसंचरण होता है। बादाम सेक्स पावर बढ़ाने में भी बहुत मददगार साबित होता है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER