बंगलूरू | हत्या और जबरन वसूली सहित कई गंभीर अपराधों के आरोपी रवि पुजारी को आज भारत लाया गया। बंगलूरू के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद पुलिस ने उसे अपने हिरासत में ले लिया है।
इस मामले पर कर्नाटक के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) अमर कुमार पांडेय ने कहा है कि रवि पुजारी को कल मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा और फिर इसके बाद उसकी न्यायिक हिरासत की मांग की जाएगी । उन्होंने कहा कि वह पूरी तरह से फिट है और जांच प्रक्रिया में सहयोग कर रहा है।
Bengaluru: Ravi Pujari (wearing white cap), accused of committing serious offences including murder and extortion, reaches Kempegowda International Airport. He was extradited from Senegal on February 22 pursuant to an extradition request made by India in early 2019. #Karnataka pic.twitter.com/3cAALKm3Ss
— ANI (@ANI) February 23, 2020
इससे पहले पुजारी को दक्षिण अफ्रीका में गिरफ्तार कर लिया गया था। 15 वर्षों से फरार गैंगस्टर रवि पुजारी को पुलिस अधिकारियों की टीम आज उसे भारत लाने में सफल रही। 2019 की शुरुआत में भारत द्वारा किए गए प्रत्यर्पण अनुरोध के बाद उसे 22 फरवरी को सेनेगल से प्रत्यर्पित किया गया था। रवि पुजारी वही गैंगस्टर है जो तमाम बड़े बॉलीवुड सितारों समेत कई नेताओं को भी धमका चुका है।
जानिए रवि पुजारी के बारे में
52 वर्षीय रवि पुजारी का जन्म कर्नाटक में मंगलूरू के माल्पे में हुआ। वह अंग्रेजी, हिंदी और कन्नड़ भाषाओं का भी जानकार है। उसके परिवार में पत्नी दो बेटियां और एक बेटा है। 2005 में पत्नी पद्मा की फर्जी पासपोर्ट केस में उसे गिरफ्तार किया गया था
पत्नी पर आरोप था वह खुद और बेटियों के लिए फर्जी पासवोर्ट बना रही थी। मेंगलुरु में जमानत मिलने के बाद वह एक बार फिर से फर्जी पासपोर्ट बनवाकर बेटियों संग भारत से फरार हो गया था। इंटरपोल ने पुजारी और उसकी पत्नी पद्मा दोनों के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटस जारी किया था।
1990 में पुजारी मुंबई के अंधेरी में रहता था और वहीं से गैंगस्टर छोटा राजन के करीब आया। 1995 में बिल्डर प्रकाश कुकरेजा की हत्या कर अचानक सुर्खियों में आ गया।इसके बाद से ही वह कुख्यात अपराधी बन गया।
