Asian Games 2023: हांग्जो में चल रहे एशियन गेम्स 2023 में भारतीय एथलीटों ने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है। अब तक 62 पदकों में से एथलेटिक्स ने 16 पदक जीते हैं - 2 स्वर्ण, 8 रजत और 6 कांस्य। निशानेबाजी ने एशियाई खेलों 2023 में अब तक सबसे अधिक भारतीय पदक जीते हैं। एथलेटिक्स में गोल्ड मेडल की गिनती बढ़ने की उम्मीद है। बुधवार को जब नीरज चोपड़ा 4 अक्टूबर को जैवलिन थ्रो के लिए मैदान में उतरेंगे।
मौजूदा चैंपियन नीरज चोपड़ा 2023 में जबरदस्त फॉर्म में हैं। हालांकि इस साल डायमंड लीग में जीत हासिल नहीं कर सके, लेकिन उससे पहले उन्होंने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। बुडापेस्ट में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने के बाद ओलंपिक और वर्ल्ड चैंपियन बनने वाले वह दुनिया के तीसरे जैवलिन थ्रोअर खिलाड़ी बने थे। फैंस को इस साल भी नीरज चोपड़ा से एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल की उम्मीद है। ऐसे में आइए जानते हैं कि नीरज चोपड़ा बुधवार को कब अपना थ्रो करेंगे।
एशियन गेम्स 2023 में नीरज चोपड़ा को कब और कहाँ देखें?
- नीरज चोपड़ा 4 अक्टूबर को हांगझू के एचओसी स्टेडियम में मेंस जैवलिन थ्रो इवेंट के दौरान एक्शन में नजर आएंगे। नीरज का थ्रो कार्यक्रम भारतीय समयानुसार शाम 4:35 बजे शुरू होगा।
- भारत में नीरज चोपड़ा के मेंस जैवलिन थ्रो कार्यक्रम को कब और कहाँ लाइव देखें?
- सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क एशियन गेम्स 2023 का आधिकारिक ब्रॉडकास्टर है। भारतीय फैंस नीरज चोपड़ा को सभी सोनी स्पोर्ट्स चैनलों पर लाइव देख सकते हैं।
- एशियन गेम्स 2023 में नीरज चोपड़ा के मेंस जैवलिन थ्रो इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग कहां मिलेगी?
- एशियाई खेल 2023 में नीरज चोपड़ा के कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
