जयपुर नगर निगम चुनाव के परिणाम / ग्रेटर नगर निगम में भाजपा को बहुमत, हैरिटेज में कांग्रेस के 47 तो भाजपा के 41 प्रत्याशी जीते

Zoom News : Nov 03, 2020, 08:38 PM
  • शहर की दो नगर निगम- जयपुर ग्रेटर जयपुर हैरिटेज के रिजल्ट लगभग चुके हैं। जयपुर ग्रेटर नगर निगम में भाजपा ने स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है, जबकि हैरिटेज नगर निगम में गणित उलझ गया है। यहां कांग्रेस को 47 तो भाजपा के 41 पार्षद जीते हैं। ऐसे में हैरिटेज में अब निर्दलीय की भूमिका निर्णायक होगी। नगर निगम जयपुर ग्रेटर में कुल 150 वार्ड और हैरिटेज में 100 वार्ड हैं। हैरिटेज में 686 और जयपुर ग्रेटर में 430 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे।
  • जीत की खबर सुनकर फूट-फूटकर रोने लगा प्रत्याशी
  • जयपुर हैरिटेज और ग्रेटर नगर निगम के चुनाव के साथ कहीं जीत की खुशी नजर आई। साथ ही जीत की वजह से प्रत्याशियों के आंखों से आंसू निकल पड़े। वार्ड नंबर 19 जयपुर नगर निगम लिमिटेड के प्रत्याशी अफजल महमूद गौरी ने भी जब अपनी जीत का समाचार सुना तो खुशी से उछल पड़े। इसके बाद मतगणना कक्ष में ही फूट-फूटकर रोने लगे। जिसके बाद वहां मौजूद अधिकारियों ने उन्हें संभाला। उन्हें बाहर भेजा गया, जहां उनके समर्थकों को गले लगा लिया।
  • जयपुर हैरिटेज के रिजल्ट: कांग्रेस 47, भाजपा 41 और निर्दलीय 11 सीटों पर जीते
  • जयपुर हैरिटेज: वार्ड 1 से 25
  • नगर निगम के वार्ड नंबर-1 से कांग्रेस के हनुमान गुर्जर जीते। वार्ड- 2 में कांग्रेस की अंजलि ब्रहमभट्ट जीतीं। वार्ड 3 में भाजपा के पूरणमल सैनी जीते। वार्ड 4 में भाजपा की बरखा जीतीं। वार्ड 5 से कांग्रेस के अब्दुल वहीद खान जीते। वार्ड 6 में निर्दलीय उम्मीदवार जाहिद अली जीतीं। वार्ड 7 से कांग्रेस की शबनम खान जीतीं। वार्ड 8 से भाजपा के राजेश महावर जीते। वार्ड 9 में भाजपा के रजत विश्नोई जीते। वार्ड 10 का रिजल्ट फिलहाल जारी नहीं किया गया है। वार्ड-11 से कांग्रेस के भूपेंद्र मीणा जीते। वार्ड-12 निर्दलीय उम्मीदवार मोजम बनो जीतीं। वार्ड 13 में भाजपा के सुरेश जीते। वार्ड 14 में भाजपा के नंदकिशोर जीते। वार्ड 15 में निर्दलीय उम्मीदवार मोहम्मद अहसान जीते। वार्ड नंबर 16 में कांग्रेस के कृष्णा शर्मा जीते। वार्ड 17 से भाजपा के शिवकुमार जीते। वार्ड 18 से भाजपा की सोनल जांगिड़ जीतीं। वार्ड नंबर 19 से कांग्रेस के अफजल महबूब जीते। वार्ड 20 से भाजपा के रामकिशन शर्मा जीते। वार्ड 21 से भाजपा की अनीता जैन जीतीं। वार्ड 22 में भाजपा के विमल अग्रवाल। वार्ड 23 से निर्दलीय जायदा बानो जीतीं। वार्ड 24 में भाजपा के माणक चंद शर्मा जीते। वार्ड 25 में भाजपा के विक्रम सिंह जीते।
  • जयपुर हैरिटेज: वार्ड 26 से 50
  • वार्ड 26 से कांग्रेस के सलमान मंसूरी जीते। वार्ड 27 से कांग्रेस की भगवती जीतीं। वार्ड 28 से कांग्रेस की सना खान जीतीं। वार्ड नंबर 29 से कांग्रेस के मोहम्मद असलम फारुकी जीते। वार्ड नंबर 30 से कांग्रेस की जमीला बेगम जीतीं। वार्ड 31 से कांग्रेस के अरुदीन जीते। वार्ड 32 में कांग्रेस के विजेंद्र तिवारी जीते। वार्ड 33 से कांग्रेस के उमेश जीते। वार्ड 34 में भाजपा के सुभाष व्यास जीते। वार्ड 35 से कांग्रेस के मनोज मुद्गल जीते। वार्ड 36 से भाजपा की मंजू शर्मा जीतीं। वार्ड 37 से भाजपा के रवि प्रकाश सैनी जीते। वार्ड 38 से निर्दलीय हेमेंद्र शर्मा जीते। वार्ड 39 से कांग्रेस के हरमेंद्र खोवाल जीते। वार्ड 40 से कांग्रेस की रश्मि गुजराती जीतीं। वहीं, वार्ड 41 से कांग्रेस के आरिफ खान जीते। वार्ड 42 से कांग्रेस के दशरथ सिंह जीते। वार्ड 43 में कांग्रेस के मुनेश गुर्जर जीते। वार्ड 44 में कांग्रेस से सुनीता शेखावत विजयी। वार्ड 45 भाजपा के धीरज शर्मा जीते। वार्ड 46 से कांग्रेस की ज्योति चौहान जीतीं। वार्ड 47 भाजपा की रेखा राठौड़ जीतीं। वार्ड नंबर 48 भाजपा के राजेश कुमावत जीते। वार्ड 49 कांग्रेस के उत्तम शर्मा जीते। वार्ड नंबर 50 से भाजपा के पवन शर्मा जीते।
  • जयपुर हैरिटेज: वार्ड 51 से 75
  • वार्ड 51 से भाजपा प्रत्याशी राहुल शर्मा जीते। वार्ड 52 में भाजपा की पूनम शर्मा जीतीं। वार्ड 53 में कांग्रेस के कमलेश कंवर ने जीत हासिल की। वार्ड 54 में भाजपा की अंशु शर्मा जीतीं। वार्ड 55 से भाजपा के जितेंद्र लखवानी जीते। वार्ड 56 में कांग्रेस की रेशमा बेगम कुरैशी जीतीं। वार्ड 57 से भाजपा के महिंद्र ढलैत जीते। वार्ड 58 से भाजपा के मनीष पारीक जीते। वार्ड 59 से भाजपा की कपिला कुमावत जीतीं। वार्ड नंबर 60 से कांग्रेस के मोहम्मद फारूक जीते। वार्ड 61 से कांग्रेस की आयशा सिद्दीकी जीती। वार्ड 62 से निर्दलीय उम्मीदवार रोहित कुमार जीते। वार्ड 63 से कांग्रेस की सुशीला देवी जीतीं। वार्ड 64 से कांग्रेस की नसरीन बनो जीतीं। वार्ड 65 में निर्दलीय उम्मीदवार मोहम्मद जकरिया जीते। वार्ड 66 में भाजपा के महेश चंद्र जीते। वार्ड 67 में कांग्रेस के मोहम्मद अयूब जीते। वार्ड 68 से निर्दलीय नसीम बानो जीतीं। वार्ड 69 में कांग्रेस के फरीद कुरैशी जीते। वार्ड 70 में भाजपा के गिर्राज नाहटा जीते। वार्ड 71 से कांग्रेस के अरविंद मेथी जीते। वार्ड 72 भाजपा के ललिता जायसवाल जीते। वार्ड 73 में भाजपा के अमर सिंह गुर्जर जीते। वार्ड 74 निर्दलीय उम्मीदवार सुशील यादव जीते। वार्ड 75 कांग्रेस के मोहम्मद शोएब जीते।
  • जयपुर हैरिटेज: वार्ड 76 से 100
  • वार्ड 76 से कांग्रेस के सोहेल मंसूरी जीते। वार्ड 77 से भाजपा के सुरेश नावरिया जीते। वार्ड 78 कांग्रेस के संतोष जीते। वार्ड 79 से निर्दलीय राबिया बहन जीतीं। वार्ड 80 से कांग्रेस के पारस जैन जीते। वार्ड 81 से कांग्रेस उम्मीदवार असमा खान जीतीं। वार्ड 82 से कांग्रेस की सावित्री जीतीं। वार्ड 83 में कांग्रेस के फिरोज खान जीते। वार्ड 84 में कांग्रेस के नरेश कुमार जीते। वार्ड 85 में कांग्रेस की सुनीता मावर जीतीं। वार्ड 86 से कांग्रेस के उमर दराज जीते। वार्ड 87 से कांग्रेस के मोहम्मद शफीक जीते। वार्ड 88 से भाजपा के रईस कुरैशी जीते। वार्ड 89 से निर्दलीय अकबरुद्दीन जीते। वार्ड 90 से भाजपा के सुनील दत्त शर्मा जीते। वार्ड 91 से भाजपा के श्याम सुंदर सैनी जीते। वार्ड 92 भाजपा की रितु मोतियानी जीतीं। वार्ड 93 में कांग्रेस के नीरज अग्रवाल जीते। वार्ड 94 में भाजपा के घनश्याम चंद लानी जीते। वार्ड 95 में भाजपा के महेश कलवानी जीते। वार्ड 96 भाजपा के महेंद्र कुमार पहाड़िया जीते। वार्ड 97 से कांग्रेस की मायादेवी जीतीं। वार्ड 98 भाजपा के प्रकाश शर्मा जीते। वार्ड 99 भाजपा की माया नैनीवाल जीतीं। वार्ड 100 से कांग्रेस के पुष्पेंद्र मीणा जीते।
  • जयपुर ग्रेटर के रिजल्ट: कांग्रेस 46, भाजपा 80 और निर्दलीय 11 - कुछ सीटों पर परिणाम आना बाकी
  • जयपुर ग्रेटर: वार्ड 1 से 25
  • जयपुर ग्रेटर वार्ड नंबर 1 से कांग्रेस की घापा देवी विजयी हुईं। वार्ड 2 में कांग्रेस के केसरमल जीते। वार्ड 3 में भाजपा के हरिशंकर बोहरा जीते। वार्ड 4 में भाजपा के राजू देवी जीतीं। वार्ड 5 में कांग्रेस की संतोष जीतीं। वार्ड 6 में कांग्रेस के महेश कुमार जीते। वार्ड 7 में भाजपा की संतोष अग्रवाल जीतीं। वार्ड 8 में भाजपा की सुमन गुप्ता जीतीं। वार्ड 9 में कांग्रेस के किशन लाल अजमेरा जीते। वार्ड 11 से कांग्रेस की सजना देवी जीतीं। वार्ड 12 में भाजपा की रश्मि सैनी जीतीं। वार्ड 13 में निर्दलीय रणवीर सिंह जीते। वार्ड 14 में भाजपा के सुरेश सैनी जीते। वार्ड 15 में भाजपा की मीनाक्षी शर्मा जीतीं। वार्ड 16 में भाजपा की दीपमाला जीतीं। वार्ड 17 में निर्दलीय कमलेश कुमार यादव जीते। वार्ड 18 में भाजपा के राधेश्याम शर्मा जीते। वार्ड 19 में भाजपा के बाबूलाल शर्मा जीते। वार्ड 20 में कांग्रेस के राजेश गुर्जर जीते। वार्ड 21 से भाजपा की प्रियंका अग्रवाल विजयी हुईं। वार्ड 22 में कांग्रेस के प्रदीप तिवारी जीते। वार्ड 23 में भाजपा के भंवरलाल जीते। वार्ड 24 में भाजपा की रूपकंवर जीतीं। वार्ड 25 में भाजपा के सुरेश जांगीड़ा जीते।

  • जयपुर ग्रेटर: वार्ड 26 से 50
  • वार्ड 26 में भाजपा के दिनेश कांवट जीते। वार्ड 27 में भाजपा की प्रेमदेवी शर्मा जीतीं। वार्ड 28 में भाजपा की दुर्गेश नंदनी जीतीं। वार्ड 29 में कांग्रेस के लियाकत खान जीते। वार्ड 31 में कांग्रेस के लाडू राम दुलारिया जीते। वार्ड 32 में कांग्रेस के नसरीन बानो जीतीं। वार्ड नंबर 33 में कांग्रेस की रेखा जीतीं। वार्ड 34 में भाजपा की राम किशोर प्रजापत जीते। वार्ड 35 में भाजपा के महेश कुमार संघी जीते। वार्ड 36 में भाजपा के शेर सिंह धाकड़ जीते। वार्ड 37 में भाजपा के रमेशचंद्र गुप्ता जीते।  वार्ड 39 में भाजपा के अजय सिंह चौहान जीते वार्ड 41 से भाजपा के गणेश सिंह नाथावत जीते। वार्ड 42 से भाजपा के विरेन्द्र सिंह जीते। वार्ड 43 में भाजपा की अर्चना शर्मा जीतीं। वार्ड 45 में कांग्रेस की संतोष चौधरी जीतीं। वार्ड 46 में कांग्रेस की राम जानकी शर्मा जीतीं। वार्ड 47 में निर्दलीय विकास बारेठ जीते। वार्ड 48 में भाजपा की कुमकुम शक्तावत जीतीं। वार्ड 49 में भाजपा के सुरेश कुमार रैगर जीते।
  • जयपुर ग्रेटर: वार्ड 51 से 75
  • वार्ड 51 से भाजपा की सुखप्रीत बंसल जीतीं। वार्ड 52 में भाजपा के विनोद चौधरी जीते। वार्ड 53 से निर्दलीय प्रत्याशी गजेंद्र सिंह चिराना विजयी। वार्ड 54 में भाजपा के प्रवीण कुमार जीते। वार्ड 55 में भाजपा के अक्षत खूंटेटा जीते। वार्ड 56 में भाजपा समर्थित राधेश्याम रैगर जीते। वार्ड 57 में भाजपा के निशांत सरोलिया। वार्ड 58 में निर्दलीय इंद्र प्रकाश जीते। वार्ड 59 में भाजपा के मदल लाल शर्मा जीते। वार्ड 60 में भाजपा की शील धाबाई जीतीं। वार्ड 61 में भाजपा से राखी राठौड़ जीतीं। वार्ड 62 से कांग्रेस के विजेंद्र सैनी की हुई जीत। वार्ड 63 से भाजपा के पीयूष किराडू जीते। वार्ड 64 में कांग्रेस के राजेंद्र कुमार जीते। वार्ड 65 में कांग्रेस के रामसिंह चौधरी जीते। वार्ड 66 में भाजपा के अशोक बोहरा जीते। वार्ड 67 में भाजपा के गणेश चौधरी जीते। वार्ड 68 में भाजपा के हरीश कुमार शर्मा जीते। वार्ड 69 में भाजपा के आशीष शर्मा जीते। वार्ड 70 में भाजपा के रामअवतार गुप्ता जीते। वार्ड 71 में भाजपा के मुकेश शर्मा जीते। वार्ड 72 से भाजपा के पारस जैन जीते। वार्ड 73 से भाजपा के अरुण कुमार वर्मा जीते। वार्ड 74 से कांग्रेस की हेमा सिंघानिया जीतीं। वार्ड 75 से भाजपा की भारती लखयानी जीतीं।
  • जयपुर ग्रेटर: वार्ड 76 से 100
  • वार्ड 76 में भाजपा से शक्ति प्रसाद जीते। वार्ड 77 में भाजपा की सीमा गुप्ता जीतीं। वार्ड 78 में भाजपा के रविकांत उपाध्याय जीते। वार्ड 79 में भाजपा की कुमकुम शर्मा जीतीं। वार्ड 80 में भाजपा के नवीन कथिक जीते। वार्ड 81 में निर्दलीय प्रत्याशी जय वशिष्ठ जीते। वार्ड नंबर 82 में भाजपा के मनोज तेजवानी जीते। वार्ड 83 से कांग्रेस के शंकर बजदोलिया जीते। वार्ड 84 में भाजपा से अभय पुरोहित जीते। वार्ड 85 में कांग्रेस से हरिओम जीते। वार्ड 86 से कांग्रेस से दामोदर मीणा जीते। वार्ड 87 में भाजपा की सोम्या गुर्जर जीतीं। वार्ड 88 कांग्रेस की माया जीतीं। वार्ड 89 में भाजपा के गिरिराज प्रसाद जीते। वार्ड 90 में भाजपा के पवन जीते। वार्ड 91 से कांग्रेस के आशीष परेवा विजयी। वार्ड 92 से कांग्रेस की ज्योति सैनी विजयी। वार्ड 93 से कांग्रेस की दिव्या सिंह जीतीं। वार्ड 94 में कांग्रेस की दीपिका सैनी जीती। वार्ड 95 में भाजपा के रतन जीते। वार्ड 96 में कांग्रेस के शिवराज गुर्जर जीते। वार्ड 97 में कांग्रेस की सानू चौधरी जीतीं। वार्ड 98 में कांग्रेस के हेमराज बेरवा जीते। वार्ड 99 में कांग्रेस के रमेश जीते। वार्ड 100 में कांग्रेस के राजीव चौधरी जीते।
  • जयपुर ग्रेटर: वार्ड 101 से 125
  • वार्ड 101 से भाजपा के मोतीलाल मीणा जीते। वार्ड 102 में भाजपा के महेंद्र शर्मा जीते। वार्ड 103 से निर्दलीय उम्मीदवार शंकर शर्मा जीते। वार्ड 104 में भाजपा के अरुण शर्मा जीते। वार्ड 105 में कांग्रेस की आशा सिंघाडिय़ा जीतीं। वार्ड 106 में कांग्रेस के कैलाश मीणा जीते। वार्ड 107 में भाजपा के अंकित वर्मा जीते। वार्ड 108 में कांग्रेस के नवल किशोर जीते। वार्ड 109 में कांग्रेस की कृष्णा मीणा जीतीं। वार्ड 110 में कांग्रेस के दीपक आशवाल जीते। वार्ड 111 में कांग्रेस की काजल भीनमाल जीतीं। वार्ड 112 में निर्दलीय प्रत्याशी किशन लाल विजयी। वार्ड 113 से कांग्रेस के ओम प्रकाश जीते। वार्ड 114 में निर्दलीय शाहिना बानो जीती। वार्ड 115 में भाजपा के विनोद शर्मा जीते। वार्ड 116 में भाजपा की श्रवणी देवी जीती। वार्ड 117 में भाजपा के रामस्वरूप मीणा जीते। वार्ड 118 में भाजपा की ममता जीतीं। वार्ड 119 में कांग्रेस की रेखा जीतीं। वार्ड वार्ड 121 भाजपा की प्रियंका अग्रवाल जीतीं। वार्ड 122 में कांग्रेस के प्रदीप तिवारी जीते। वार्ड 123 में भाजपा के रामकिशोर सोयल जीते। वार्ड 124 में भाजपा की विमला शर्मा ने जीत हासिल की। वार्ड 125 में भाजपा के रामप्रसाद शर्मा ने जीत दर्ज की।
  • जयपुर ग्रेटर: वार्ड 126 से 150
  • वार्ड 126 में भाजपा के ओम प्रकाश जीते। वार्ड 127 में भाजपा के जयश्री गर्ग जीते। वार्ड 128 में भाजपा के पुरनीत करनवत जीते। वार्ड 131 से भाजपा के गोविंद छिपा जीते। वार्ड 132 में भाजपा की ममता देवी जीतीं। वार्ड 133 में भाजपा के रमेश जीते। वार्ड 134 में कांग्रेस के करण शर्मा जीते। वार्ड 135 में निर्दलीय राजेश कुमावत जीते। वार्ड 136 में भाजपा की उषा जीतीं। वार्ड 137 में भाजपा के दिनेश कुमार गौर जीते। वार्ड 138 में कांग्रेस की ममता जीतीं। वार्ड 139 में भाजपा के लक्ष्मण सिंह जीते। वार्ड संख्या 141 से कांग्रेस के अभिषेक सैनी विजयी हुए। वार्ड 142 में भाजपा के हिमांशु जीते। वार्ड 143 में कांग्रेस से चांद सैनी जीते। वार्ड 144 में कांग्रेस के महेंद्र जीते। वार्ड 145 में भाजपा के नरेश शर्मा जीते। वार्ड 146 में भाजपा से कविता जीतीं। वार्ड 147 में कांग्रेस से भरत कुमार जीते। वार्ड 148 में भाजपा से महेश कुमार सैनी जीते। वार्ड 149 में निर्दलीय उम्मीदवार स्वाति परनामी जीतीं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER