निर्भया रेप कांड / 22 जनवरी होगी चारों दोषियों को फांसी, क्यूरेटिव पिटिशन दायर करने के लिए 14 दिन का समय

AMAR UJALA : Jan 07, 2020, 05:24 PM
नई दिल्ली | बीते सात सालों से पूरा देश निर्भया के दोषियों को फांसी का इंतजार कर रहा था और आज अदालत ने वो फैसला सुना ही दिया। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने निर्भया के दोषियों का डेथ वारंट जारी करते 22 जनवरी को फांसी की तारीख तय की है।

निर्भया के चारों दोषियों अक्षय, विनय, मुकेश और पवन को 22 जनवरी की सुबह 7 बजे फांसी होगी। इस दौरान अदालत ने दोषियों के हक का खयाल रखते हुए उन्हें क्यूरेटिव पिटिशन दायर करने के लिए 14 दिन का समय दिया है। इस बीच दोषी क्यूरेटिव पिटिशन दायर कर सकते हैं।

निर्भया रेप कांड / निर्भया के दोषियों पर डेथ वारंट जारी, 22 जनवरी को सुबह 7 बजे दी जाएगी फांसी की सजा

अदालत का फैसला आने के बाद दोषियों के वकील एपी सिंह ने कहा है कि वह सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटिशन दयार करेंगे। वहीं निर्भया की मां आशा देवी अदालत के फैसले से बहुत खुश हैं।

आशा देवी ने कहा कि मेरी बेटी को आज न्याय मिल गया। चारों दोषियों को फांसी मिलने से देश में महिलाएं सशक्त होंगी। इस फैसले से लोगों का न्याय पर भरोसा कायम होगा।


SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER