MI vs DC / दिल्ली कैपिटल्स पर कहर बनकर टूटे जसप्रीत बुमराह

आईपीएल 2022 का 69वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच वानखेड़े मैदान पर खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी मुंबई की टीम ने तूफानी शुरुआत करते हुए पावरप्ले में दिल्ली कैपिटल्स के तीन बल्लेबाजों को पवेलिनय का रास्ता दिखाय दिया है। मुंबई के गेंदबाजों के आगे डेविड वॉर्नर और मिशेल मार्श बेबस दिखे।

MI vs DC IPL 2022: आईपीएल 2022 का 69वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच वानखेड़े मैदान पर खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी मुंबई की टीम ने तूफानी शुरुआत करते हुए पावरप्ले में दिल्ली कैपिटल्स के तीन बल्लेबाजों को पवेलिनय का रास्ता दिखाय दिया है। मुंबई के गेंदबाजों के आगे डेविड वॉर्नर और मिशेल मार्श बेबस दिखे, वहीं खतरनाक दिख रहे पृथ्वी शॉ जो जसप्रीत बुमराह ने शानदार बाउंसर पर पवेलियन का रास्ता दिखाया। दिल्ली ने पहले 6 ओवर में तीन विकेट खोकर मात्र 37 ही रन बनाए।

डेनियल सैम्स ने की शुरुआत

पारी के तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर डेनियल सैम्स ने सबसे पहले डेविड वॉर्नर को पवेलियन का रास्ता दिखाया। चौथे-पांचवे स्टंप की गेंद को प्वाइंट की दिशा में मारने के प्रयास में वॉर्नर गेंद थर्डमैन की दिशा में बुमराह के हाथों में मार बैठे। वॉर्नर 6 गेंदों पर 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

जसप्रीत बुमराह ने लूटी महफिल

अगले ही ओवर की दूसरी गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने प्रॉपर टेस्ट लेंथ पर इन फॉर्म मिशेल मार्श को अपने जाल में फंसाया। बाहर जा रही गेंद को छेड़ने के प्रयास में गेंद मार्श के बैट का बाहरी किनारा लेते हुए स्लिप में रोहित शर्मा के हाथों में पहुंची। मुंबई के कप्तान ने शानदार कैच पकड़ा। मार्श गोल्डन डक पर आउट हुए।

दिल्ली कैपिटल्स को तीसरा झटका पृथ्वी शॉ के रूप में 6ठें ओवर में लगा। बुमराह ने शॉ को सेटअप करके पवेलियन का रास्ता दिखाया। पहली तीन गेंदें गुड लेथ पर डालकर बुमराह ने शॉ को बांध कर रखा, चौथी गेंद उन्होंने बाउंसर डाली और गेंद शॉ के ग्लब्स पर लगकर हवा में उछली। विकेट के पीछे खड़े ईशान किशन ने लाजवाब कैच पकड़ उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया। शॉ 23 गेंदों पर 24 रन बनाकर आउट हुए।

दिल्ली के लिए अहम मुकाबला

दिल्ली कैपिटल्स के लिये यह अहम मुकाबला है, अगर टीम को प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना है तो उन्हें हर हाल में यह मैच जीतना होगा। अगर दिल्ली यह मैच हारती है तो आरसीबी को प्लेऑफ का टिकट मिल जाएगा।