Vayu Shakti Exercise / पोकरण में 7 मार्च को राफेल समेत 148 विमान दिखाएंगे जौहर, पीएम मोदी बनेंगे साक्षी

रूस-यूक्रेन जंग के बीच भारतीय वायु सेना 7 मार्च को राजस्थान के जैसलमेर की पोकरण रेंज में 'वायु शक्ति अभ्यास' (Vayu Shakti Exercise) करेगी। इसमें 148 विमान अपना युद्ध कौशल दिखाएंगे। वायु सेना के अभ्यास में पहली बार अत्याधुनिक विमान राफेल भी शामिल होगा। वायु सेना के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अभ्यास के मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे।

रूस-यूक्रेन जंग के बीच भारतीय वायु सेना 7 मार्च को राजस्थान के जैसलमेर की पोकरण रेंज में 'वायु शक्ति अभ्यास' (Vayu Shakti Exercise) करेगी। इसमें 148 विमान अपना युद्ध कौशल दिखाएंगे। वायु सेना के अभ्यास में पहली बार अत्याधुनिक विमान राफेल भी शामिल होगा। 

वायु सेना के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अभ्यास के मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे। भारतीय वायुसेना हर तीन साल में पोकरण रेंज में वायु शक्ति अभ्यास का आयोजन करती है। इसमें वह अपनी तैयारी के हर पहलू का प्रदर्शन करती है। पिछली बार 2019 में यह अभ्यास हुआ था।  अभ्यास में कुल 148 विमान शामिल होंगे। इनमें से 109 लड़ाकू विमान होंगे। 

अधिकारी ने बताया कि वायु शक्ति अभ्यास 2022 में लड़ाकू विमान जगुआर, सुखोई-30, मिग-29, तेजस  शामिल होंगे वहीं कई विमान भी अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेंगे।  इस अभ्यास में परिवहन विमान सी-17 और सी-130 जे भी भाग लेंगे।  आकाश मिसाइल प्रणाली और स्पाइडर मिसाइल प्रणाली की क्षमताओं को भी दिखाया जाएगा।