एंटरटेनमेंट / एरिका फर्नांडिस ने घर पर काटे खुद के बाल, खूब वायरल हो रहा वीडियो

Live Hindustan : Jul 20, 2020, 12:51 PM
एंटरटेनमेंट डेस्क | टीवी सीरियल ‘कसौटी जिंदगी की’ फेम एरिका फर्नांडिस की काफी फैन फॉलोइंग है। सोशल मीडिया पर उनकी फोटो और वीडियो आते ही वायरल हो जाती हैं। हाल ही में एरिका के को-स्टार पार्थ समथान के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के कारण पूरी कास्ट क्वारंटाइन कर दी गई है। ऐसे में समय बिताने के लिए एरिका फर्नांडिस ने खुद का घर पर हेयरकट किया। उनके इस हेयरकट की सराहना कई टीवी सेलेब्स ने भी की। 

वीडियो शेयर करते हुए एरिका लिखती हैं, ‘स्निप स्निप, ये मेरा नया लुक है’। वीडियो पर अर्जुन बिजलानी और हिना खान ने कॉमेंट करते हुए उनके हेयरस्टाइल की तारीफ की। आपको बता दें कि एरिका फर्नांडिस शो में पार्थ समथान संग रोमांस करते नजर आती हैं। पार्थ समथान शो में ‘अनुराग बसु’ का किरदार निभाते हैं। दोनों का रियल लाइफ लिंकअप भी कई बार किया जा चुका है। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी इस बात को कुबूल नहीं किया है और रिलेशनशिप में रहने की खबरों को खारिज किया है। हाल ही में एक लाइव चैट के दौरान एरिका फर्नांडिस ने बताया कि वह तीन साल से रिलेशनशिप में हैं लेकिन वह व्यक्ति इंडस्ट्री से ताल्लुक नहीं रखता है। 

View this post on Instagram

Snip snip .. new look

A post shared by ERICA JENNIFER FERNANDES (@iam_ejf) on

एरिका फर्नांडिस ने आगे कहा कि मैं सिंगल नहीं हूं। मैं रिलेशनशिप में हूं और वह व्यक्ति इस इंडस्ट्री से नहीं है। हम दोनों को साथ में तीन साल हो चुके हैं। दोनों बहुत ही अच्छे दोस्त हैं। हम हर तरीके की बात करते हैं। मैं स्क्रीन पर किसी और लड़के के साथ रोमांस करूं, उसे यह देखना बिलकुल पसंद नहीं।  

एरिका ने कहा कि पार्थ समथान और शाहीर के साथ जो मुझे जोड़ा गया इस बात ने मेरे रिलेशनशिप में काफी तनाव पैदा किया। हम दोनों के बीच इस बात को लेकर काफी बहस हुई। कहीं न कहीं तो चीजों का असर पड़ता ही है। इसलिए इस बार मैंने सोचा कि मैं सामने आऊं और इस बारे में बात करूं। हर रिलेशनशिप में ऊंच-नीच होती रहती है। लेकिन दोनों को समझना होगा कि बहस के दौरान किसी एक को शांत रहना जरूरी है। हां, बाद में आप अपनी बात रख सकते हैं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER