कोटा नगर निगम चुनाव के परिणाम / उत्तर में 47 सीटों के साथ कांग्रेस को बहुमत, दक्षिण में कांग्रेस और भाजपा के बीच 36-36 से टाई हुआ मामला

Zoom News : Nov 03, 2020, 08:24 PM

कोटा उत्तर और दक्षिण नगर निगम चुनाव में वोटों की गिनती हुई। जिसके मुताबिक उत्तर में कांग्रेस ने 47 सीटों के साथ बहुमत हासिल किया है। वहीं भाजपा को 14 और निर्दलीय को 9 सीटें हासिल हुई हैं। इसके साथ कोटा दक्षिण में मामला टाई हो गया है। कोटा उत्तर में 70 वार्डों और दक्षिण में 80 वार्ड हैं।

पार्षद के रिजल्ट आने के बाद मेयर चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। मेयर पद के लिए 4 और 5 नवंबर को नामांकन भरा जाएगा।

कोटा उत्तर नगर निगम रिजल्ट: कांग्रेस 47, भाजपा 14 और निर्दलीय 9 सीट पर हैं।

  • कोटा उत्तर नगर निगम के वार्ड 1 में भाजपा के रवि मीणा जीते। वार्ड 2 में कांग्रेस के अनूप विजयी। वार्ड 3 से कांग्रेस की जमना बाई जीतीं। वार्ड 4 में कांग्रेस के अजय सुमन जीते। वार्ड 5 से कांग्रेस के रफीक अहमद जीते। वार्ड 6 में भाजपा के नंदकिशोर विजयी। वार्ड 7 में भाजपा के ज्ञानेंद्र सिंह ने जीत हासिल की। वार्ड 8 से कांग्रेस के राजेंद्र कुमार जीते। वार्ड 9 से कांग्रेस की शीतल प्रकाश जीतीं। वार्ड 10 से भाजपा के शिवांग कुशवाह जीते। वार्ड 11 से कांग्रेस की रचना शर्मा जीतीं। वार्ड 12 से कांग्रेस के फतह बहादुर जीते। वार्ड 13 से कांग्रेस की मंजू अग्रवाल जीतीं।
  • वार्ड 14 से भाजपा के दीपक जीते। वार्ड 15 में कांग्रेस के सुशील त्रिपाठी विजयी। वार्ड 16 में कांग्रेस की हेमलता खींची जीतीं। वार्ड 17 में निर्दलीय ईना मीणा जीतीं। वार्ड 18 में निर्दलीय सोनम विजयी रहीं। वार्ड 19 में भाजपा के देवेंद्र जीते। वार्ड 20 में कांग्रेस के मनोज सैनी जीते।
  • वार्ड 21 से भाजपा के संदीप नायक जीते। वार्ड 22 से कांग्रेस के गुंजन कुमार जीते। वार्ड 23 से ललित कुमार जीते। वार्ड 24 से कांग्रेस की हेमलता जीतीं। वार्ड 25 से कांग्रेस के फैजल बैग जीते। वार्ड 26 से निर्दलीय सुनील शर्मा जीते। वार्ड 27 से कांग्रेस के नंदकिशोर जीते। वार्ड 28 से भाजपा की पूजा शर्मा जीतीं। वार्ड 29 से भाजपा की कुसुम जीतीं। वार्ड 30 से कांग्रेस की द्रोपदी वर्मा जीतीं। वार्ड 31 से भाजपा के नवल सिंह हाड़ा जीते। वार्ड 32 से भाजपा की पूजा जीतीं। वार्ड 33 से कांग्रेस की शबनम कुरैशी जीतीं।
  • वार्ड 34 में कांग्रेस की नसरीन मिर्जा जीतीं। वार्ड 35 में कांग्रेस के सुनील कुमार जीते। वार्ड 36 मे कांग्रेस के अब्दुल सलीम विजयी रहे। वार्ड 37 में कांग्रेस की कौसल्या बाई जीतीं। वार्ड 38 में कांग्रेस के महेंद्र विजयी रहे। वार्ड 39 में कांग्रेस के दीपक बंसीवाल जीते। वार्ड 40 में कांग्रेस के नरेंद्र जीते। वार्ड 41 में कांग्रेस की सपना बुर्ट जीतीं। वार्ड 42 में कांग्रेस के हुकुमचंद जीते। वार्ड 43 में भाजपा के संतोष बैरवा जीते। वार्ड 44 में कांग्रेस के नीरज मीना जीते। वार्ड 45 में कांग्रेस की हिना बानो जीतीं। वार्ड 46 में निर्दलीय उम्मीदवार विमल जीते। वार्ड 47 में कांग्रेस के गोपालदास विजयी रहे। वार्ड 48 में भाजपा के रामगोपाल लोधा विजयी। वार्ड 49 में निर्दलीय उम्मीदवार बलविंदर सिंह जीते। वार्ड 50 में निर्दलीय राकेश पुटरा जीते। वार्ड 51 में कांग्रेस के अनिल सुवालका जीते। वार्ड 52 में वीपीआई पार्टी के मोहम्मद आसिम जीते। वार्ड 53 में कांग्रेस के फरिद्दीन जीते।
  • वार्ड 54 में कांग्रेस के अमरनाथ जीते। वार्ड 55 में कांग्रेस की मंजू मेहरा विजयी। वार्ड 56 में कांग्रेस के परवेज अख्तर जीते। वार्ड 57 में निर्दलीय मेघा गुर्जर जीतीं। वार्ड 58 में कांग्रेस की नीलोफर जीते। वार्ड 59 में भाजपा के लव शर्मा जीते। वार्ड 60 में कांग्रेस की चेतना माथुर जीते। वार्ड 61 में कांग्रेस के मोहम्मद बशीर जीते। वार्ड 62 में कांग्रेस के बद्रीलाल जीते। वार्ड 63 में कांग्रेस के दुष्यंत जीते। वार्ड 64 में कांग्रेस की निशा गौतम जीतीं। वार्ड 65 में कांग्रेस की उषा जीतीं। वार्ड 66 में कांग्रेस के हरिओम सुमन जीते। वार्ड 67 में कांग्रेस की रेणु जीतीं। वार्ड 68 में कांग्रेस के मोहनलाल मेघवाल जीते। वार्ड 69 में भाजपा की ममता कंवर जीतीं। वार्ड 70 में निर्दलीय बीरबल लोधा जीते।

कोटा दक्षिण नगर निगम रिजल्ट: कांग्रेस और भाजपा दोनों ने 36-36 सीटें, निर्दलीय 8 सीटों पर जीते

  • कोटा दक्षिण निगम के वार्ड 1 से भाजपा के दिलीप अरोड़ा जीते। वार्ड 2 से भाजपा के धीरेंद्र चौधरी विजयी रहे। वार्ड 4 से कांग्रेस के प्रदीप कसाना जीते। वार्ड 5 से कांग्रेस के जितेंद्र सिंह जीते। वार्ड 6 से भाजपा के नितिन धारवाल जीते। वार्ड 7 से भाजपा के सोनू भील जीते। वार्ड 21 से भाजपा के नरेश शर्मा जीते। वार्ड 22 से कांग्रेस की सुमन जीतीं। वार्ड 23 में भाजपा की आरती शाक्यवाल जीतीं। वार्ड 24 से कांग्रेस की शाइना जीतीं। वार्ड 25 से कांग्रेस की प्रमिला वर्मा जीतीं। वार्ड 27 से कांग्रेस के अनुराग शर्मा जीते।
  • वार्ड 41 से कांग्रेस की साहिब विजयी। वार्ड 42 से कांग्रेस के एश्वर्य श्रंगी जीते। वार्ड 43 से कांग्रेस के इसरार मोहम्मद जीते। वार्ड 45 से भाजपा के शानू सेलर जीते। वार्ड 46 से कांग्रेस के राजीव अग्रवाल जीते। वार्ड 47 से कांग्रेस की सलीना शेरी विजयी रहीं। वार्ड 61 से भाजपा के रामबाबू सैनी जीते। वार्ड 62 से भाजपा की रेखा गोस्वामी जीतीं।
  • वार्ड 63 से कांग्रेस के पीडी गुप्ता जीते। वार्ड 64 से कांग्रेस के दीपक कुमार जीते। वार्ड 65 से कांग्रेस की शालिनी गौतम जीतीं। वार्ड 66 से कांग्रेस की शीला पाठक जीतीं हैं। वार्ड 69 से कांग्रेस की मोनिका जीतीं। वार्ड 70 से भाजपा की रीता सलूजा जीतीं। वार्ड 71 से भाजपा की विवेक राजवंशी जीते। वार्ड 73 से कांग्रेस के संजय विश्वास जीते। वार्ड 74 से भाजपा के सुदर्शन गौतम जीते।


भाजपा के गढ़ में टाई हुआ मामला

कोटा दक्षिण को भाजपा का गढ़ माना जाता है। इस क्षेत्र में 80 वार्ड है, इसमें से 56 वार्ड कोटा दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के हैं, जहां परिसीमन से बाद आज तक कांग्रेस विधायक नहीं चुना गया। दक्षिण में कांटे की टक्कर रही। कांग्रेस और भाजपा दोनों ने 36-36 सीटें हासिल की हैं। वहीं, निर्दलीय 8 सीटों पर जीते हैं। वहीं, उत्तर के 70 वार्डों में कांग्रेस की जीत साफ दिख रही है। जहां कांग्रेस 47, भाजपा 14 और निर्दलीय 9 सीट पर हैं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER