नियुक्ति / लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवाणे होंगे भारतीय सेना के 28वें सेना प्रमुख

Dainik Bhaskar : Dec 17, 2019, 07:56 AM
नई दिल्ली | भारतीय सेना के अगले सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवाणे होंगे। 1 सितंबर 2019 को लेफ्टिनेंट जनरल नरवाणे ने भारतीय सेना के उप-थलसेनाध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया था। इससे पहले वे सेना की ईस्टर्न कमांड के प्रमुख थे। वर्तमान सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत 31 दिसंबर को रिटायर होंगे। इसके बाद 28वें सेना प्रमुख के तौर पर लेफ्टिनेंट जनरल नरवाणे पदभार ग्रहण करेंगे।

इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने सुबह एलओसी पर राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया। इसमें भारतीय जवान शहीद हो गया। भारतीय सेना ने पाकिस्तानी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया।

आर्मी चीफ को चुनने में वरिष्ठता का भी बड़ा रोल

भारत सरकार आर्मी चीफ की नियुक्ति करती है। नियुक्ति के वक्त सुरक्षा परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए दूसरी आवश्यकताओं पर भी विचार किया जाता है। वरिष्ठता भी इसमें बड़ा रोल प्ले करती है। नियुक्ति को लेकर अंतिम निर्णय कैबिनेट की 'अपॉइंमेंट्स कमेटी ऑफ द कैबिनेट' (ACC) करती है। इस कमेटी में प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, रक्षा मंत्री शामिल होते हैं। चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ का कार्यकाल 3 साल या 62 वर्ष की उम्र तक होता है। इन दोनों में से जो भी पहले पूरा होता है, उसी समय सेवाएं समाप्त होती हैं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER