Live / गणतंत्र दिवस समारोह का दिल्ली से लाइव प्रसारण

Zoom News : Jan 25, 2020, 06:42 PM

New Delhi | देश के गणतंत्र दिवस पर हो रही राजपथ की परेड को लेकर हमेशा ही आमजन में खासा उत्साह रहता है। गणतंत्र दिवस की परेड का लाइव नजारा | भारत की मूल भावना का समारोह मनाने के लिएइस वर्ष दिल्ली में वार्षिक कार्यक्रम भारत पर्व का आयोजन किया जा रहा है। पर्यटन मंत्रालय के विशेष सचिव और वित्तीय सलाहकार राजेश कुमार चतुर्वेदी कल नई दिल्ली के लाल किला मैदान में भारत पर्व का उद्घाटन करेंगे। भारत पर्व2020 26 से 31 जनवरी2020 तक लाल किले के सामने ज्ञान पथ और लाल किला मैदान में मनाया जा रहा है। भारत पर्व का उद्देश्य भारतीयों को भारत के विभिन्न पर्यटन स्थानों की यात्रा करने और देखो अपना देश’ की भावना का संचार करने के लिए प्रोत्साहित करना है।

इस वर्ष के भारत पर्व की केंद्रीय विषयवस्तु 'एक भारत श्रेष्ठ भारतऔर 'महात्मा गांधी के 150 वर्ष का समारोहहै। भारत पर्व 26 जनवरी को आम जनता के लिए शाम 5.00 बजे से रात 10.00 बजे तक खुला रहेगा। शेष दिन 27 से 31 जनवरी2020 तक भारत पर्व 12.00 बजे दिन से रात्रि 10.00 बजे तक खुला रहेगा।

भारत पर्व में जनता के लिए कई आकर्षण हैं जैसे गणतंत्र दिवस की झांकी का प्रदर्शनसशस्त्र सेना बैंड द्वारा प्रदर्शन, राज्य सरकारों/ केंद्र शासित प्रदेशों और लाइन मंत्रालयों द्वारा पर्यटन थीम मंडप, राज्य सरकारों/ संघ शासित क्षेत्र प्रशासनों, हस्तशिल्प/ हस्तकला/ आयोग ट्रिफेड द्वारा हस्तशिल्प/ हथकरघा मंडपोंराज्य सरकारों, होटल प्रबंधन संस्थान और अन्य संगठनों द्वारा फूड कोर्ट, उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसीऔर राज्य सरकारों/ केंद्र शासित प्रदेश सरकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रदर्शन और राज्य सरकारों तथा होटल प्रबंधन संस्थान द्वारा पाक कला प्रदर्शनी।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER