देश / लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कांग्रेस के सात विधायकों का निलंबन लिया वापस, सर्वदलीय बैठक में फैसला

कांग्रेस के सात सांसदों का निलंबन वापस हो गया है। ये फैसला सर्वदलीय बैठक में लिया गया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। कांग्रेस ने आज लोकसभा में अपने सांसदों के निलंबन का मुद्दा उठाया था। पार्टी ने इस मुद्दे पर हंगामा भी किया, जिसके कारण सदन की कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा था। वहीं, लोकसभा में आज दिल्ली हिंसा पर भी चर्चा होगी।

दिल्ली:  होली की छुट्टी के बाद आज राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई लेकिन विपक्ष ने आज भी दिल्ली हिंसा पर तत्काल चर्चा को लेकर हंगामा किया। जिसके कारण राज्यसभा की कार्यवाही 12 और लोकसभा की 12.30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण का आज छठा दिन है। कांग्रेस के सात सांसदों का निलंबन वापस हो गया है। ये फैसला सर्वदलीय बैठक में लिया गया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। कांग्रेस ने आज लोकसभा में अपने सांसदों के निलंबन का मुद्दा उठाया था। पार्टी ने इस मुद्दे पर हंगामा भी किया, जिसके कारण सदन की कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा था। वहीं, लोकसभा में आज दिल्ली हिंसा पर भी चर्चा होगी। गृह मंत्री अमित शाह आज बयान भी देंगे। चर्चा के लिए 2 घंटे का समय रखा गया है। संसद की कार्यवाही से जुड़े हर अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। वहीं आज शाम को लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली हिंसा पर बयान देंगे। जिसपर नियम 193 के तहत चर्चा की जाएगी। हालांकि चर्चा के बाद मतदान नहीं होगा।

लोकसभा स्पीकर ने वापस लिया कांग्रेस सांसदों का निलंबन 

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कांग्रेस के सात विधायकों का निलंबन वापस ले लिया है। इन्हें सदन में उचित व्यवहार न करने की वजह से पूरे सत्र के लिए निलंबित किया गया था।

कांग्रेस सदस्यों के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12:30 बजे पुन: शुरू होने के कुछ ही समय बाद 1:30 बजे तक के लिए स्थगित हो गई है।


SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER