जयपुर में बड़ा हादसा / मुहाना में तीन मंजिला निर्माणाधीन मकान ढहा, 10 से 15 लोगों के नीचे दबे होने की आशंका

Vikrant Shekhawat : Sep 09, 2020, 03:10 PM

जयपुर शहर के मुहाना थाना इलाके में बुधवार को एक निर्माणाधीन मकान गिर गया। हादसे में निर्माण में जुटे 10 से 15 मजदूरों के दबे होने की आशंका है। हादसा दोपहर करीब डेढ़ बजे हुआ। घटना की सूचना मिलने पर एसीपी मानसरोवर संजीव चौधरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि मकान में काफी लोग दबे हो सकते हैं। तब दोपहर दो बजे सिविल डिफेंस की टीम को मौके पर बुलाया गया। इसके बाद राहत कार्य शुरू हो सका है।


घटना मुहाना इलाके के कृष्णा विहार की बताई जा रही है। बिल्डिंग तीन मंजिला बताई जा रही है। उसमें काम चल रहा था। मजदूरों में महिलाएं और पुरुष दोनों शामिल थे। निर्माण के दौरान अचानक बिल्डिंग भरभरा कर गिर गई। इस बिल्डिंग के नीचे छपाई का कारखाना चल रहा था। वहां बताया जा रहा है कि सबसे ज्यादा जो घायल हुए हैं। उनमें बिल्डिंग की छत पर मौजूद लोग थे, जो कि निर्माण कार्य कर रहे थे।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER