बॉलीवुड / मलाइका अरोड़ा ने व्हाइट आउटफिट में शेयर की बोल्ड फोटो, फैंस ने कहा- इतना सेक्सी भी कोई....

Zoom News : Dec 20, 2020, 08:27 PM
बॉलीवुड अदाकारा मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) इंटरनेट सेंसेशन मानी जाती हैं। अक्सर ही मलाइका अरोड़ा की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होती हैं। जानी-मानी मॉडल और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा 47 साल की हो चुकी हैं, मगर अदाकारा की त्वचा से उनकी उम्र का पता ही नहीं चलता। मलाइका अरोड़ा आज भी अपनी खूबसूरत के दम पर लाखों लोगों के दिलों की धड़कन हैं। मलाइका अरोड़ा का स्वैग, उनका स्टाइल और लुक सभी कुछ झक्कास रहता है। सिंपल से लुक में भी मलाइका अरोड़ा कहर ढाना अच्छे से जानती हैं।

हाल ही में अदाकारा ने अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। ये तस्वीर भी हर बार की तरह इंटरनेट की दुनिया में छाई हुई है। मलाइका अरोड़ा ने संडे के दिन अपनी बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस तस्वीर शेयर कर लिखा है, ‘हैलो संडे... सिर्फ मुस्कुराओ और खुश रहो।’ इस तस्वीर में मलाइका अरोड़ा ने व्हाइट कलर की टॉप पहना हुआ है। साथ ही वो लाइट मेकअप और रेड कलर की लिपस्टिक में बेहद ही गॉर्जियस लग रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करने के चंद ही घंटों में 4 लाख से भी ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। मलाइका अरोड़ा की इस तस्वीर पर फैंस भी जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने तो यहां तक लिखा है, ‘भला कोई इतना सेक्सी कैसे हो सकता है?’ मलाइका अरोड़ा की ये तस्वीर आप यहां देख सकते हैं।

बता दें कि मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चाओं में हैं। अदाकारा इन दिनों बॉलीवुड स्टार अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की रोमांटिक तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर आते ही छा जाती है। बीती दफा अर्जुन कपूर के साथ मलाइका अरोड़ा की रोमांटिक तस्वीर ने भी सनसनी मचा दी थी। इस तस्वीर में दोनों ही स्टार्स मस्ती के मूड में दिखाई दिए थे। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER