बॉलीवुड / हिप दिखाने के चक्कर में फिर अजब चाल चलीं Malaika Arora, टोलर्स ने ली जमकर क्लास

Zoom News : Oct 12, 2021, 09:41 PM
बॉलीवुड | मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) एक ऐसी सेलेब्रिटी हैं जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनका हर अंदाज फैंस को खूब भाता है। लेकिन कभी-कभार वो अपनी कुछ एक्शंस की वजह से ट्रोलिंग का भी शिकार होने लग जाती हैं। कुछ दिन पहले वो अपनी अजीबोगरीब चाल  को लेकर चर्चा में आई थीं और एक बार फिर मलाइका ने यही किया और बस लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। 

मलाइका को किया ट्रोल

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के बारे में जानने को फैन्स एक्साटेड रहते हैं। मलाइका की फिटनेस के भी खूब दीवाने हैं। वे अक्सर जिम के बाहर पैपराजी को पोज देते हुए स्पॉट होती हैं। मलाइका का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें वे अपनी गाड़ी से निकलकर पैपराजी को हाय कर रही हैं। वीडियो में मलाइका हमेशा की तरह गॉर्जियस दिख रही हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें कुछ लोग ट्रोल करने में लगे हुए हैं।

अजब चाल चलीं मलाइका

इस वीडियो में मलाइका (Malaika Arora) वैसे तो बहुत ही ग्लैमरस दिख रही हैं, लेकिन वे पैपराजी को हाय बोलने के बाद जिस तरह से चल रही हैं, उसे देख लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। हालांकि ये पहली बार नहीं है, जब मलाइका अपनी चाल को लेकर ट्रोल हो रही हैं। एक्ट्रेस कई बार अपनी वॉक को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ जाती हैं। 

दुल्हन के लिबास में नजर आई थीं मलाइका

हाल ही में मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) 47 साल की उम्र में दुल्हन की तरह सजी संवरी नजर आईं। मलाइका अरोड़ा का ये दुल्हन वाला लिबास उनके फैंस को खूब भाया। इन तस्वीरों में लाल रंग के जोड़े में मलाइका बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। उनकी इन तस्वीरों से फैंस नजर भी नहीं हटा पा रहे हैं। अभिनेत्री की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही हैं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER