नई दिल्ली / लाल किले में आजाद हिंद सरकार के गठन की 76वीं वर्षगांठ समारोह में दिखेंगे पर्यटन राज्य मंत्री

Zoom News : Oct 21, 2019, 11:36 AM
नई दिल्ली | केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन (स्वlतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री  प्रहलाद सिंह 21 अक्टूबर, 2019 को दिल्ली के लाल किले में आजाद हिंद सरकार के गठन की 76वीं वर्षगांठ समारोह में भाग लेंगे।

इस महत्वपूर्ण ऐतिहासिक कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए नेताजी सुभाष आईएनए ट्रस्ट के महासचिव  संजय चौधरी  और आजाद हिंद फौज के अन्य दिग्गजों के साथ संस्कृति मंत्रालय में सचिव  अरुण गोयल और भारतीय पुरातत्‍व सर्वेक्षण (एएसआई) की महानिदेशक  मती उषा शर्मा की भी उपस्थिति रहेगी।

पिछले वर्ष 21 अक्टूबर, 2018 को प्रधानमंत्री  नरेन्‍द्र मोदी ने लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया था और नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा गठित आजाद हिंद सरकार की  75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में पट्टिका का भी अनावरण किया था। बाद में, 23 जनवरी, 2019 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 122वीं जयंती पर  प्रधानमंत्री ने लाल किले में सुभाष चंद्र बोस संग्रहालय का भी उद्घाटन किया था।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER