Namaste Trump / मोदी आगे-आगे ट्रंप पीछे-पीछे, अब काफिला पंहुचा अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब मोटेरा स्टेडियम पहुंच गए हैं। यहां पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद हैं। मोटेरा स्टेडियम में नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम होना है, जहां पर दोनों नेता एक लाख से अधिक लोगों को संबोधित करेंगे। दोनों नेता अब से कुछ देर में नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। बतौर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ये पहला भारत दौरा है।

Namaste Trump | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने दो दिवसीय दौरे के लिए सोमवार सुबह गुजरात के अहमदाबाद पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां एयरपोर्ट पर डोनाल्ड ट्रंप का गले लगाकर स्वागत किया। इस दौरान फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप भी उनके साथ रहीं। डोनाल्ड ट्रंप ने अहमदाबाद के साबरमती आश्रम का दौरा किया और यहां पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। दोनों नेता अब से कुछ देर में नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। बतौर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ये पहला भारत दौरा है, वह इस बार अपने पूरे परिवार के साथ भारत आए हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब मोटेरा स्टेडियम पहुंच गए हैं। यहां पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद हैं। मोटेरा स्टेडियम में नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम होना है, जहां पर दोनों नेता एक लाख से अधिक लोगों को संबोधित करेंगे।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER