फिर बढ़े कोरोना के मामले / बीते 24 घंटों में 2500 से अधिक लोग संक्रमित, सक्रिय मरीज 15 हजार के पार

Zoom News : Apr 23, 2022, 10:39 AM
देश में कोरोना एक बार फिर से तेजी से पैर पसारने लगा है। बढ़ते संक्रमण ने आम लोगों के साथ-साथ सरकार की भी चिंता बढ़ा दी है। वहीं कई राज्यों में एक बार फिर से मास्क को अनिवार्य कर दिया गया है।  स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी शनिवार के आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 2527 मामले सामने आए हैं जिसने की लोगों की चिंता बढ़ा दी है। इस दौरान 33 लोगों की मौत भी हुई। हालांकि, 1,656 लोग डिस्चार्ज भी हुए। देश में सक्रिय मरीज की संख्या भी बढ़कर 15,079 हो गई जो कि चिंता का विषय है। महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक कुल 5,22,149 लोगों की मौत हुई है। वहीं इस दौरान कुल 4,25,17,724 लोग स्वस्थ भी हुए।

  • कुल मामले: 4,30,54,952
  • सक्रिय मामले: 15,079
  • कुल रिकवरी: 4,25,17,724
  • कुल मौतें: 5,22,149
  • कुल वैक्सीनेशन: 1,87,46,72,536'
कल की तुलना में आज 76 मरीज अधिक मिले

बता दें कि शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों में बीते 24 घंटे में 2451 नए संक्रमित मिले थे और 54 लोगों की मौत हो गई थी। आज के आंकड़े को देखा जाए तो इसमें 76 संक्रमितों की वृद्धि हुई है।

दिल्ली ने बढ़ाई चिंता

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामले एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं। दिल्ली में बीते 24 घंटों में कोरोना के 1,042 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इस जानलेवा वायरस की चपेट में आने के कारण दो लोगों की जान चली गई। दिल्ली में वर्तमान में संक्रमण दर 4.64 फीसदी हो गई है।

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटों में 121 मामले

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटों में कोरोना के 121 नए मामले सामने आए हैं और एक भी मौत नहीं हुई है। वहीं मुंबई की बात करें तो यहां बीते 24 घंटों में कोरोना के 68 नए मामले मिले हैं। बता दें कि शुक्रवार के आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र में बीते 24 घंटों में 179 मामले सामने आए थे।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER