Covid-19 / भारत में 42 लाख से ज्यादा कोरोना संक्रमित ठीक हुए

Zoom News : Sep 19, 2020, 10:35 PM

हम सभी के लिए अच्छी खबर है। संक्रमण से ठीक होने वाले लोगों की संख्या के मामले में भारत अब दुनिया का सबसे बड़ा देश बन गया है। यहां 53 लाख मरीजों में अब तक 42 लाख 37 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। अभी तक अमेरिका इस मामले में पहले नंबर पर था। यहां 41 लाख से ज्यादा लोग ठीक हुए हैं।

भारत में रिकवरी रेट 79.21% है। मतलब यहां हर 100 मरीजों में 79 लोग ठीक हो रहे हैं। अमेरिका का रिकॉर्ड इस मामले में सबसे खराब है। अमेरिका का रिकवरी रेट 60.51% है। भारत के मुकाबले अमेरिका में 16 लाख मरीजों की संख्या ज्यादा हैं।

दुनिया में अब तक 2.23 करोड़ से ज्यादा मरीज ठीक हुए
दुनिया में अब तक 3 करोड़ 7 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में चुके हैं। इनमें 2 करोड़ 23 लाख 74 हजार 216 लोग ठीक हो चुके हैं। दुनिया में ठीक हुए कुल मरीजों में से करीब 19% लोग भारत से हैं। इनमें अमेरिका का 18.73% और ब्राजील का 16.93% हिस्सा है।


देश में 10 लाख से ज्यादा मरीजों का इलाज चल रहा
देश में 53 लाख मरीजों में 42 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि अभी 10 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। संक्रमण के चलते अब तक 86 हजार से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। अमेरिका में सबसे ज्यादा 25 लाख एक्टिव केस हैं और सबसे ज्यादा 2 लाख लोगों की मौत हो चुकी है।

तमिलनाडु का रिकवरी रेट सबसे बेहतर

देश के 7 सबसे संक्रमित राज्यों में तमिलनाडु का सबसे बेहतर 89% रिकवरी रेट है। पश्चिम बंगाल में 87%, दिल्ली में 85% और आंध्र प्रदेश में 83% लोग ठीक हो चुके हैं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER