MI vs RCB / आरसीबी के खिलाफ मुंबई ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी, देखें प्लेइंग 11

Zoom News : Apr 11, 2024, 07:13 PM
MI vs RCB: इंडियन प्रीमियर लीग (RCB) 2024 में आज मुंबई इंडियंस (MI) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से होगा। 17वें सीजन का 25वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। टीम की प्लेइंग-11 में पीयूष चावला की जगह श्रेयस अय्यर की वापसी हुई है। RCB की ओर से विल जैक्स डेब्यू करेंगे।

मुंबई का यह पांचवां और बेंगलुरु का छठा मैच होगा। MI के पास 4 में से 3 हार और महज एक जीत से दो पॉइंट्स हैं। RCB को पिछले पांच 5 में से केवल 1 मैच में जीत मिली और बाकी 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। बेंगलुरु के भी दो पॉइंट्स हैं। MI रन रेट सही होने की वजह से पॉइंट्स टेबल में आठवें नंबर पर और RCB 9वें नंबर पर है।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विल जैक्स, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), महिपाल लोमरोर, रीस टॉप्ली, विजयकुमार विशक, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप।

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, मोहम्मद नबी, श्रेयस गोपाल, जसप्रीत बुमराह, गेराल्ड कोएत्जी, आकाश मधवाल।

मुंबई ने आरसीबी के खिलाफ जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी
मुंबई ने आरसीबी के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। ऐसे में फाफ डुप्लेसिस की टीम पहले बल्लेबाजी करती नजर आएगी। मुंबई एक बदलाव के साथ इस मैच में खेलती नजर आएगी। कप्तान पांड्या ने बताया कि पीयूष चावला की जगह श्रेयस गोपाल को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है। वहीं, आरसीबी तीन बदलावों के साथ खेलती दिखेगी। टीम में विल जैक्स, महिपाल लोमरोर और विजयकुमार व्यशक को मौका मिला है। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER