Bigg Boss 17: कलर्स टीवी के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ में पिछले हफ्ते सलमान खान ने दिवाली का गिफ्ट देते हुए किसी भी कंटेस्टेंट को एलिमिनेट नहीं किया था. यही वजह है इस हफ्ते के नॉमिनेशन को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं. जल्द हम इस बिग बॉस में दिलचस्प नॉमिनेशन टास्क होते हुए देखने वाले हैं. लेकिन हम शो ऑन एयर होने से पहले ही आपको बताने वाले हैं कि इस हफ्ते बिग बॉस के घर से बाहर होने के लिए कौन से 5 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट होने वाले हैं.
बिग बॉस 17 के घर में नॉमिनेशन टास्क के दौरान दिमाग के कमरे को छोड़कर सभी कंटेस्टेंट्स को एक दूसरे को नॉमिनेट करने का मौका दिया जाएगा. सबसे पहले मुनव्वर अपना बदला लेते हुए अंकिता लोखंडे को नॉमिनेट करेंगे. दरअसल अंकिता ने बिग बॉस के पहले नॉमिनेशन टास्क में मुनव्वर फारूकी को नॉमिनेट किया था. तब से मुनव्वर एक सही मौके की तलाश में थे. मुनव्वर के साथ साथ ऐश्वर्या शर्मा भी अंकिता लोखंडे को नॉमिनेट करती हुई नजर आने वाली हैं.
latest promo Promo BiggBoss17, Nominations me bada ulta pher pic.twitter.com/lX5ChJ08NA
— The Khabri (@TheKhabriTweets) November 14, 2023
ये कंटेस्टेंट हुए नॉमिनेट
अंकिता लोखंडे के अलावा खानजादी, सनी यानी तहलका भाई, अभिषेक कुमार भी घर से बाहर होने के लिए नॉमिनेट होंगे. इन चारों के साथ साथ अनुराग डोभाल का नाम भी नॉमिनेशन लिस्ट में जुड़ जाएगा. क्योंकि बिग बॉस के घर में की हुई हिंसा के चलते मेकर्स ने अनुराग को पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट किया है. यानी इस बार 5 नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में से कोई एक जरूर घर से बाहर होगा. जनता के वोटिंग ट्रेंड्स को मद्देनजर रखते हुए, सनी या अनुराग डोभाल में से कोई एक कंटेस्टेंट बिग बॉस के घर से इस हफ्ते बाहर हो सकता है.
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नहीं दिखा पाए कोई कमाल
अनुराग डोभाल और तहलका भाई से फैंस को काफी ज्यादा उम्मीदें थीं, लेकिन ये दोनों सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सलमान खान के इस रियलिटी शो में अपना खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं. एक तरफ तहलका ज्यादातर घर में सोते हुए नजर आते हैं तो दूसरी तरफ अनुराग सलमान खान और बिग बॉस पर ही इल्जाम लगाने में बिजी रहते हैं.
